बिहार में घूसखोर ऑफिसर चढ़ा निगरानी के हत्थे, 30 हजार रूपये लेते निगरानी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहंा निगरानी विभाग ने एक और घूसखोर ऑफिसर को घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को पश्चिमी चम्पारण में बड़ी कार्रवाई की । टीम ने जिला डेयरी विकास कार्यालय में छापेमारी कर डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग अभिषेक को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । यह कार्रवाई ब्यूरो द्वारा दर्ज कांड संख्या 031/26 के तहत की गई है ।

गौनाहा प्रखंड के मटिअरिया निवासी परिवादी बबलू कुमार ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी । उन्होंने बताया कि श्समग्र गव्य विकास योजना 2025-2026श् के तहत पशु क्रय करने के बाद उन्हें सरकार से 1,95,200 रुपये का अनुदान मिलना था । इस अनुदान राशि के भुगतान संबंधी कागजात और फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में आरोपी अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी ।

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया । इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। टीम ने शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और जैसे ही बबलू कुमार ने अधिकारी को पैसे दिए, उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है । कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे मुजफ्फरपुर स्थित माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी में उपस्थापित किया जाएगा । ब्यूरो इस मामले में आगे के अनुसंधान और दस्तावेजों की पड़ताल की कार्रवाई कर रहा है ।

वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी ब्यूरो की यह 31वीं प्राथमिकी है । इनमें से 27 मामले ट्रैप (जाल बिछाकर गिरफ्तारी) से संबंधित हैं, जिनमें अब तक कुल 20 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है । ब्यूरो ने अपील की है कि यदि कोई सरकारी सेवक रिश्वत की मांग करे, तो उनके हेल्पलाइन नंबर 0612-2215344 या मोबाइल नंबर 7765953261 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ।

251
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *