मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत वार्ड नंबर एक फुलवार गांव के एक घर में संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला के मौत के बाद से ससुराल के सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गए है। मृतक महिला की पहचान सुमन देवी के रूप में हुई है।
मृतका की मां कमल देवी ने अपने बेटी के हत्या का आरोप अपने दामाद बबलू पुरी उसकी मां और मृतका के ससुर पर लगाया है। वहीं मृतका की भाभी सिंधु देवी ने बताया कि 2021 में हिंदू रीति रिवाज से बबलू पुरी के साथ मृतका सुमन देवी की शादी हुई थी लगातार बबलू गिरी और उसका परिवार सुमन देवी के साथ मारपीट करता था बबलू गिरी बेंगलुरु में रहकर काम करता है होली में वह घर पर आया था उसी समय से अपने पत्नी के साथ मारपीट करता था और बीती रात सुमन देवी की हत्या हो जाती है जिसके बाद पूरा परिवार घर से फरार हो जाता है।
वही सुचना मिलते ही मौके पर डीएसपी कुमार चंदन पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए। डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि सुबह में एक महिला की मौत की खबर की सूचना मिली थी। महिला के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

189
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *