हाथीपाँव से बचाव हेतु जेल अधीक्षक के साथ कैदियों को खिलाई गई सर्वजन दवा

Live News 24x7
3 Min Read
  • केंद्रीय कारा मोतिहारी के 2440 कैदीयों ने खाई दवा
  • फाइलेरिया जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए जरूरी है सर्वजन दवा- जेल अधीक्षक 
मोतिहारी। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के 27 प्रखंडो में इस समय मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) मॉप अप अभियान स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से तीव्र गति से चलाई जा रही है, इस  दौरान केंद्रीय कारा मोतिहारी  में जेलर सहित 2440 को फाइलेरिया (हाथी पाँव) से बचाव को सर्वजन दवा जिसमें डी ईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी गई। कारा अधीक्षक  एवं कारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नन्द किशोर कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के टीम द्वारा महिला व पुरुष कैदियों को उम्र अनुसार निर्धारित डोज के अनुसार दवा खिलाई गई।
फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए जरूरी है सर्वजन दवा का सेवन- 
मौके पर दवा सेवन करते हुए कारा अधीक्षक एवं कारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नन्द किशोर कुमार ने कहा कि फाइलेरिया जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए सर्वजन दवा का सेवन जरूरी है। उन्होंने बताया कि सर्वजन दवा का सेवन कर मंडल कारा मोतिहारी के कैदी अब सुरक्षित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी कैदीयों को दवा का सेवन कराया गया था, इसबार भी स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दवा सेवन करने को यह टीम फाइलेरिया की दवाओं के साथ जिला कारागार में पहुंची।वही जिला यक्षमा अस्पताल के अनिल कुमार ने कहा की 15 फ़रवरी तक छूटे हुए लोगों का सर्वजन दवा का सेवन कराया जा रहा है।उन्होंने बताया की  यह सरकार की बड़ी अच्छी पहल है। कैदियों को दवा खिलाने से पहले इस बात की पड़ताल की गई कि दवा खाने वालों में कोई खाली पेट या गंभीर रोग से पीडित न हो।
लगातार 5 वर्ष दवा सेवन करने पर होंगे सुरक्षित-
पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि पप्पु कुमार ने कहा कि कैदियों को इस बात की भी जानकारी दी गई कि, लगातार पांच साल तक फाइलेरिया की दवा खाने के बाद किसी के शरीर में फाइलेरिया के कृमि होते भी हैं तो वह समाप्त हो जाते हैं।
समय- समय पर कैदियों की होती है स्वास्थ्य की जांच –
जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि समय- समय पर कैदियों टीबी, एचआईवी, बीपी,शुगर, वजन सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य की जांच की जाती है ताकि कैदी गंभीर रोग से सुरक्षित रहें।
मौके पर जेल अधीक्षक एवं कारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नन्द किशोर कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी संचारी रोग,अनिल कुमार, गांधी फेलो, मेडिकल फेलो, करुणा फेलो,आशा , डी ए सुपरवाइजर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।
79
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *