बिहार में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर जानवरों की तस्वीर लगने के मामले लगातार सामने आते रहे है इसी कड़ी में एक बार फिर सिस्टम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है जहां चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई है। बता दे कि 15 मार्च को ही अभ्यर्थी की परीक्षा है ऐसे में इस लापरवाही के कारण अब वह परेशान है और सुधार के लिए चक्कर काट रहा है।
दरअसल रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित धावा गांव के एक अभ्यर्थी जो जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी की बहाली के लिए वर्ष 2022 में आवेदन किया था। उसके प्रारंभिक परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड आया है, उसमें अभ्यर्थी की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है। चुकी 15 मार्च को ही ये परीक्षा है और इस परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है। यह देखकर अभ्यर्थी काफी परेशान है।
परेशान अभ्यर्थी रितेश कुमार ने संबंधित बोर्ड में इसको लेकर कई बार शिकायत भी की है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अभ्यर्थी रितेश कुमार का कहना है कि 4 साल पहले वर्ष 2022 में यह रिक्तियां निकाली थी। अब जबकि चार साल के बाद इसकी प्राथमिक परीक्षा आयोजित की गई है। जिसका परीक्षा केंद्र उनका सहरसा जिले में बनाया गया है। लेकिन प्रवेश पत्र जब उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए। प्रवेश पत्र पर उनकी तस्वीर की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है। जबकि आवेदन करते समय वह सही रूप से अपनी तस्वीर लगाया था।
आगे उसने बताय कि जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी के बहाली के लिए 4 साल पहले रिक्तियां निकाली गई थी। तब इस भर्ती के लिए आवेदन किया था लंबे इंतजार के बाद जब एडमिट कार्ड जारी हुआ तो एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर होने के कारण हम हंसी के पात्र बन गए है। समय रहते इस त्रुटि को सही किया जाए ताकि परीक्षा केंद्र पर हमें समस्या का सामना न करना पड़े।
बरहाल इस एडमिट कार्ड पर लगे कुत्ते की तस्वीर ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
104