महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं।- डॉ मनीष पकंज मिश्रा

Live News 24x7
2 Min Read
  • शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, प्रशासन, खेल और व्यापार सहित हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई – राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर
गया जी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव हीरा यादव बबलू गुप्ता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता  ने सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति, प्रेरणा और संस्कार की आधारशिला हैं। किसी भी समाज और राष्ट्र की उन्नति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर निर्भर करती है।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, प्रशासन, खेल और व्यापार सहित हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यह हमारे समाज के लिए गर्व की बात है कि महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा मिले। बेटियों की शिक्षा, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके आत्मसम्मान को बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ताने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें जहां महिलाओं को पूरा सम्मान, समान अधिकार और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा।
अंत में उन्होंने पुनः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को हार्दिक बधाई देते हुए महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, सम्मान और समृद्धि की कामना की।
26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *