अशोक वर्मा
मोतिहारी : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इनरवहील क्लब आफ मोतिहारी लेक टाउन द्वारा नगर के आई एम ए हाल में भव्य नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की बॉटनी प्रभाग की हेड श्रीमती डॉक्टर सहाना मजूमदार ,एल इ ओ श्रीमती संगीता कुमारी ,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की प्रदेश नेता एवं पूर्व प्राचार्या शशि कला कुमारी अतिथि के रूप में शामिल हुए । संस्था की सचिव आबिदा समीम ने सभी का स्वागत किया।संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य शशिकला कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं काफी आगे बढ़ी है लेकिन उनके सशक्त होने के साथ-साथ दिशा भी निर्धारित करनी होगी। सामाजिक व्यवस्था में अभी भी उनके मार्ग में जहां-जहां वाधाये आ रही है।महिलाओ पर दुनिया की निगाहे टिकी है,इसलिए खुद पर सावधानी रखनी होगी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती डॉक्टर सहाना मजूमदार ने कहा लंबे संघर्ष के बाद महिलाएं आज काफी सशक्त हुई है तथा शिक्षा और चिकित्सा के साथ-साथ पुलिस सेवा में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन किसी कारण बस जो महिलाएं पिछड गई है उन्हें शिक्षित कर आगे बढाने की जिम्मेवारी बढे हुये के कंधे पर आ गई है। संस्था की अध्यक्ष लोकिता कुमारी ने बताया कि यह संस्था विभिन्न सामाजिक कार्य लगातार करती आ रही है चाहे वह शिक्षा हो,रोजगार प्रशिक्षण हो या चिकित्सा हो हर क्षेत्र में हम लोग लगातार जनता के बीच जाकर सेवा करते आ रहे हैं, साथ साथ जागरूकता अभियान भी चलाते है।विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था का यह प्रयास है कि बदलते दौर में महिलाएं और अधिक सशक्त कैसे हो ।संगोष्ठी में शामिल होने वाले विद्वान अतिथिगण के अलावा कई अन्य गण्यमान्य लोग भी शामिल हुये और अपने विचार रखे।संस्था की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा की उत्तर बिहार प्रभारी संगीता चित्रांश ने बताया कि 15 वर्षो से महिला सशक्तिकरण पर हम काम कर रहे है,जो आगे भी जारी रहेगा।समारोह मे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली कई महिलाएं सम्मानित की गई।साहित्य मे डाक्टर मधुबाला सिन्हा, मार्सल आर्ट मे अंजली कुमारी,तलवार मे ज्योति कुमारी,ड्रेगन वोट मे आरती कुमारी,आदि सम्मानित किये गये। समझ में संबोधित करते हुए चरण लता वर्मा ने कहा कि एक वैश्विक साड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा काफी सफल रहा है और छात्र है शिक्षा के प्रति जागरूक हुई है प्रियंका कुमारी ने दहेज प्रथा तथा भ्रूण हत्या की तीव्र निन्दा की। सीमा गुप्ता एवं नीलू श्रीवास्तव ने बड़ा ही सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में कालका सिंह, वीणा वर्मा, अंजू श्रीवास्तव ,रंजना कौशल, सरिता श्रीवास्तव ,मीनू श्रीवास्तव, विभा सिंह ,मिना द्विवेदी, पुतुल सिन्हा, शीला गुप्ता,रंजीत गुप्ता के साथ संस्था के सभी सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम में स्वरोजगार के लिए एक महिला को संस्था की ओर से सिलाई मशीन भी प्रदान किया गया।
37
