बिहार में हैवान बना प्रेमी: दोस्तो के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप और फिर…

Live News 24x7
4 Min Read

खबर बिहार के पूर्णिया जिले की है जहां एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के साथ एैसी खौफनाक हरकत की है जिले सुन कर हर कोई हेरान है मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए. नाबालिग दो दिन से घर से लापता थी और उसका शव बांस की झाड़ी में फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतका 8वीं की छात्रा थी. घटना जिले के अमौर थाना क्षेत्र के बकेनिया गांव की है.

छात्रा का शव उसके साथ पढ़ने वाले छात्र की निशानदेही पर बरामद हुआ. पुलिस ने छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता हैं कि मृतक छात्रा का प्रेम प्रसंग उसी के स्कूल के पढ़ने वाले एक छात्र के साथ था. छात्रा डगरुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि छात्र अमौर छात्र थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं.
मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि घर में होली की तैयारी चल रही थी. बेटी ने राशन का सभी सामान लिखवा दिया था फिर अचानक घर से किसी काम से निकल गई. चाय बनाने के लिए कहा तो बोली आकर बनाती हूं.जब देर शाम तक वह घर नहीं आई, तो परिजन सभी जगह उसकी तलाश करने लगे. नहीं मिलने पर दूसरे दिन भी आसपास के गांव में तलाश की. साथ मे पढ़ने वाली सहेलियों से पूछताछ की गई, लेकिन छात्रा का कही पता नहीं चला.

अचानक परिजन ने छात्रा का मोबाइल सर्च करना शुरू किया, जिसमें लास्ट कॉल वाले नंबर पर फोन किया गया तो उनसे कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया. वहीं गांव वालों ने देखा कि छात्रा का लगातार उक्त नंबर से बात हो रही थी. जिसके बाद परिजन उस नंबर की जानकारी लेते हुए करण विश्वास नामक छात्र के घर पहुंचे. छात्र भी लापता छात्रा का सहपाठी था.

परिजन और ग्रामीण ने जब छात्र से पूछताछ की तो पहले छात्रा के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन जब उसी के गांववालो ने सामाजिक दबाब छात्र के परिजन पर डाला तो छात्र ने जो बताया वह सुनकर सभी को होश उड़ गए.

छात्र ने बताया कि छात्रा के साथ उसका 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना के दिन वह मक्का खेत के समीप अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था. जिसके बाद उसने छात्रा को मक्का खेत के पास बुलाया था. छात्रा के आते ही वह उसके साथ झाड़ी के तरफ चला गया, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद उसके दोस्त भी वहां पहुंच गए.

सभी ने डरा धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जाते समय छात्रा ने अपने परिजनों को बात बताने की धमकी दी. जिसके बाद सभी युवक डर गए और लड़की के दुपट्टे और हाथ से गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पास के ही बांस की झाड़ी में उसक शव लटका दिया, जिससे घटना आत्महत्या लगे.

वहीं आरोपी छात्र को ग्रामीणों ने एक घर मे बंद कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छात्रा के शव को बांस के पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं एक टीम ग्रामीणों द्वारा घर मे बंद करके रखे गए छात्र को हिरासत में लेने गई, लेकिन बंद घर के अंदर सीढ़ी के सहारे छात्र सभी को चकमा देकर फरार हो गया.

आरोपी छात्र ने गैंगरेप और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अपने सभी साथियों के नाम बताएं हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं. सभी आरोपी घर से फरार बताएं जा रहे है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *