रोहतास में भीषण सड़क हादसा : दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के रोहतास जिला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अगरेर थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर सेमरा स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो दिनारा थाना क्षेत्र के करंज गांव के निवासी थे। परिजन प्रदीप प्रसाद ने बताया कि अनिल कुमार अपने गांव से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अगरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।

46
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *