पहले दोस्तों संग मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया, फिर हत्या कर खेत में फेंकी लाश, क्यों हैवान बना प्रेमी?

Live News 24x7
3 Min Read
  • तीन आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है
  • झारखंड में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की जान ले ली. युवक ने पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका साथ गैंगरेप किया, फिर उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
पाकुड़ :झारखंड के पाकुड़ जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र का है. किसी दूसरे युवक से संबंध की शंका में प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को पहले मिलने के बहाने से सुनसान खेत में बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया. जब प्रेमी का इससे भी मन नहीं भरा तो प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर युवती की हत्या कर दी और शव को वहीं खेत में फेंक दिया.
इधर, सुनसान खेत से लड़की का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई. हिरणपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. इनमें से एक आरोपी नाबालिग का प्रेमी था. आरोपी का नाम रफायल सोरेन है. पुलिस पूछताछ में आरोपी रफायल ने बताया कि मृतक लड़की के साथ बीते कुछ सालों से उसका प्रेम संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गोत्र का होने के कारण परिवार शादी के लिए राजी  नहीं था।
अवैध संबंध के शक में ले ली जान
आरोपी रफायल ने बताया कि इसी बीच उसे पता चला कि जिस लड़की से वह शादी करने का ख्वाब देख रहा है, वह तो उसे धोखा दे रही है. लड़की का किसी और भी युवक से साथ प्रेम संबंध है. रफायल ने बताया कि जिस लड़की से वह इतना प्यार करता था, जब उसे पता चला कि वह धोखा दे रही है तो उसने उसे रास्ते से हटाने की सोच ली. इसके लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
पहले गैंगरेप किया, फिर मार डाला
आरोपी रफायल ने बताया कि उसने लड़की को मिलने के बहाने एक सुनसान खेत में बुलाया. यहां पहले से ही उसके कुछ दोस्त मौजूद थे. सभी ने मिलकर लड़की के साथ पहले गैंगरेप किया. फिर उसकी हत्या कर शव को खेत में ही फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है.
37
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *