सरकार की हर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम पूर्व की भांति आगे भी करता रहूंगा।- राजू वर्णवाल

Live News 24x7
4 Min Read
 गयाजी, गेवाल बिगहा स्थित कर्पूरी सभागार में रविवार को जदयू महानगर अध्यक्ष का चुनाव जदयू के गयाजी जिला नगर निर्वाची पर्यवेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी, सैंकड़ो सक्रिय सदस्यों व जदयू के साथियों की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जदयू महानगर अध्यक्ष पद का चुनाव के लिए गयाजी जिला निर्वाची पर्यवेक्षक  नंदकिशोर कुशवाहा  व जिला निर्वाची पदाधिकारी जदयू  पुष्पेंदू पुष्प  की मौजूदगी में निर्वतमान जदयू महानगर अध्यक्ष  राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल  ने नामांकन कियें,  बरनवाल जी के पक्ष में उपस्थित सभी 90वे डेलीगेटो ने एक सहमति से इनके पक्ष में हाथ उठाकर इनके समर्थन में खड़े हो गए हैं, इस प्रकार छठी बार राजू बरनवाल  निर्विरोध जदयू महानगर अध्यक्ष के पद पर काबिज कर लियें।
गयाजी जिला नगर निर्वाची पर्यवेक्षक  नंदकिशोर कुशवाहा  ने बताया कि जदयू की मजबूती के लिए लगातार छठी बार जीत राजू बरनवाल जी के नाम हुई। हमें आशा नहीं पूर्ण विश्वास है। पिछले कार्यकाल की भांति आगामी वर्षों में भी जदयू की मजबूती इनके बागडोर से गया शहर में शत-प्रतिशत जदयू वोटर बनाने में सफल रहेंगे। दूसरी तरफ जदयू महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव में छठी बार राजू बरनवाल  ने जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम पूर्व की भांति आगे भी करता रहूंगा।
छठी बार गयाजी महानगर का निर्विरोध जिला अध्यक्ष (जदयू) चुने जाने पर आप सभी साथियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से आभार है।
यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के विश्वास और मेहनत का परिणाम है। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
 इस कार्यक्रम के उपरांत छठी बार निर्विरोध निर्वाचित जदयू महानगर जिलाध्यक्ष  राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल  बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के 75वाँ जन्मदिवस पर केक काटकर मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। बरनवाल  ने संबोधित करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन और जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं का उल्लेख करने के साथ ही इन योजनाओं ने राज्य को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया है।
गया महानगर जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन समारोह में पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा  अरविंद सिंह, निरज वर्मा ,लालजी प्रसाद , बॉबी खान, अभिमन्यु सिंह बौद्ध,अमरेंद्र कुमार दिवाकर , भारती प्रियदर्शनी  दुलारचंद भारती  राजकुमार साह , सुनील कुमार अधिवक्ता , गोपाल प्रसाद , मिंता देवी , शिवप्रसाद , बबलू कुमार मिश्रा, अमर चंद्रवंशी , राजकुमार शर्मा  प्रभात राउत  नीरज वर्मा , ओमप्रकाश , कुमारिका सान्याल , अमरनाथ धोकड़ी , शंभू अग्रवाल , शिव शंकर दास , प्रकाश राम पटवा  रोशन ठाकुर , शत्रुघ्न प्रसाद भदानी , लक्ष्मण बरनवाल , सुबोध बरनवाल , दीपक नटराजन , संजू देवी  सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
282
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *