राजस्थान फैक्ट्री में विस्फोट में मारे गए बिहारी मजदूरों को 15 लाख का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए :  भाकपा माले

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी : बिहार के प्रवासी मजदूरों की जिंदगी और पूर्वी चंपारण के लिए हृदय विदारक बड़ी घटना और राज्य सरकार की  अमानवीय  तस्वीर के विरोध मे भाकपा माले ने कचहरी चौक पर एक दिवसीय  धरना दिया। धरना में घटना और सरकारी रवैये की  कड़ी निंदा की गई!
राजस्थान के भिवाड़ी की पटाखा फैक्ट्री में दलित समुदाय के 9 नौजवानों की मृत्यु पर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई!
राजस्थान राज्य-भिवाड़ी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट- आग लगी कांड की उच्च स्तरीय न्यायाधीश के निगरानी में जांच! प्रवासी मजदूर आयोग का गठन!!
पूर्वी चंपारण जिला के  मृतक परिजनों को 25 लाख रुपए मुआबजा, बच्चों को सरकारी खर्चे से पढ़ाई, पक्का मकान,
प्रत्येक मृतक परिवारों में एक सरकारी नौकरी, ठेकेदार अभिनंदन तिवारी को स्पीडी ट्रायल के जरिए कठोर सजा और आर्थिक जुर्माना लगाने की राज्य सरकार से मांग की गई! जिला पदाधिकारी के समक्ष कचहरी/ अंबेडकर चौक पर जीतलाल सहनी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दी गई!
प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को पांच सूत्री मांग समर्पित की गई!
वे प्रवासी मजदूर की न्याय की मांग  बिहार सरकार पटना को भेजेंगे!
प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रभुदेव यादव-जिला सचिव, जीतलाल सहनी, रूपलाल शर्मा शंभूलाल राय, दिनेश प्रसाद कुशवाहा!
धरना में मृतक साथियों के पिता भाई बहन व फुआ शामिल हुए!
धारणा को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा-  सभी दलित समुदाय के नौजवान मृतकों का परिवार महा गरीब है! गांव में गुजर- बसर करने के लिए बढ़िया से घर भी नहीं है! आम जनता की टैक्स से बिहार सरकार चल रही है! उन्हें संविधान की मूल आत्मा को न मानने और गरीब जनता को झांसा देने की राजनीति नहीं करने दी जाएगी! मृतक परिवारों को इंसाफ दिलाने की मांग और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने में हम लोग अगली पंक्ति में
मृतकों में शामिल:-
1-श्याम कुमार 2-अमरेश कुमार 3-अनूप कुमार 4 अभिषेक कुमार, ग्राम एराजी नन्हकार- पंचायत मटियरिया थाना+अंचल  हरसिद्धि!
5-रवि कुमार 6 मंटू कुमार 7 झुनू कुमार ग्राम मौजे मुरारपुर, थाना+अंचल हरसिद्धि!
8-मंटू पासवान थाना झरोखर अंचल घोड़ासहन 9-सुजान कुमार ग्राम नएका  टोला/नुरूलाहा थाना शिकारगंज अंचल चिरैया है!
दिनांक 16 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे राजस्थान के भिवाड़ी पताखा फैक्ट्री में विस्फोट व आग लगी कांड में पूर्वी चंपारण जिला के 9 मजदूर मरें है
7
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *