गौशाला में भीषण आग: 5 गाय जिंदा जलीं, शॉर्ट सर्किट का संदेह

Live News 24x7
2 Min Read
पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर, सिपारा के निवासी सन्नी कुमार की गौशाला में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने वहां मौजूद लगभग 5 पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में 2 गायों की मौत हो गई।
नगरवासियो ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि बचाव की कोई उम्मीद नहीं थी. आग की लपटें देखकर लोग मौके पर दौड़े और हाथों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि पशुओं को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका और दो गायों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं तीन गाय पूरी तरह से आग से झुलसी हैं, जिनका बच पाना मुश्किल है. इतना ही नहीं गौशाला के बगल के विकास सिंह के घर तक आग की लपेटे पहुंच गयी थी. घर में लगी खिड़की पूरी तरह से जल गई वहीं गौशाला और घर के बीच से गुजर रहा कवर हाईटेंशन तार पूरी तरह से जल गया. इससे जानमाल के नुकसान का भय व्याप्त है.
पीड़ित सन्नी ने बताया की अपने गौशाला में हर दिन की भांति सबकुछ देखकर पास में स्थित घर चला गया था. रात करीब साढ़े 11 बजे गौशाला से आग की तेज लपेटे निकलने लगीं. जब तक हमलोग आग पर काबू पाते तबतक सबकुछ खत्म हो गया था. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी इसके अलावा दमकल गाड़िया आग बुझाने पहुंची थी. मेरा लाखो का नुकसान हो गया है. सरकार और प्रशासन से आग्रह करते है की मुझे सरकारी मुआवजा दिया जाए जिससे मैं पुनः रोजगार कर सकूं.
18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *