खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां एक बार फिर जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपको बता दे कि यह मामला मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार गांव का है जहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही इस घटना में घायल जितेंद्र यादव ने बताया कि उनका पैक्स अध्यक्ष राजू यादव और चौकीदार ओम प्रकाश यादव के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र यादव के अनुसार, जब वह अपनी जमीन जोतने खेत पर गए, तो राजू यादव और ओम प्रकाश यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडे और फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र यादव सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल पक्ष ने मामले को लेकर थाने में आवेदन देने की बात कही है।
वही इस घटना को लेकर बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
87
