मैथली ठाकुर पर बरसे खेसारी लाल यादव, कह दी बड़ी बात

Live News 24x7
1 Min Read

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी द्वारा दी गई बयानबाजी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने संस्कारों और राजनीति की मर्यादा पर जोर दिया।

मैथिली ठाकुर द्वारा तेजस्वी यादव की तुलना ‘दुर्योधन’ और लालू प्रसाद यादव की ‘धृतराष्ट्र’ से करने पर खेसारी लाल यादव ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मैथिली का ज्ञान अभी बहुत कम है। खेसारी के अनुसार, “कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाती हैं तो इंसान अक्सर अपनी सीमाएं लांघ जाता है। राजनीति में आने का मतलब यह नहीं कि आप इंसानियत और संस्कार भूल जाएं”। उन्होंने आगे जोड़ा कि देश और समाज को अब पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों की जरूरत है जो सोच-समझकर भाषा का प्रयोग करें।

11
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *