खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां जिले से झूठ बोलकर प्रेम प्रसंग, रेप और धोखा का एक अनोखा मामला सामने आया हैं, बंगाल की एक हिन्दू शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी समीर राज ने पहले मुजफ्फरपुर बुलाया, फिर कार मे उसे साथ लेकर घूमता रहा, एक रूम मे ले जाकर रेप किया और फिर बेहोशी की हालत मे छोड़कर फरार हो गया, बेहोशी की हालत मे महिला को एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की. महिला ने पुलिस को दिये फर्द बयान मे कई चौँकाने वाला खुलासा किया हैं.
बयान के अनुसार महिला ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की हैं, और शादीशुदा हैं. उसका एक 8 साल का बेटा भी हैं. पीड़िता के अनुसार समीर राज नाम के युवक से पिछले शाल उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई, वहीं वो उस युवक के साथ एक बार घूमने भी गई थी. इसी बीच 14 फरवरी को महिला अपने बेटे के साथ ट्रेन से मुजफ्फरपुर आ गई और समीर को फोन किया, समीर ने उसे गाड़ी से स्टेशन लेने आया, जब महिला ने उसे अपने घर ले जाने को कहा तो वो घुमाता रहा. फिर उसने वापस स्टेशन छोड़ने की बात कही तो वो उसके बेटे को अपने ड्राइवर के पास छोड़ दिया और महिला को लेकर गाड़ी से घूमता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.
इस दौरान समीर के ड्राइवर ने महिला को बताया कि समीर का असली नाम शाहनवाज़ हैं और वो शादीशुदा हैं. जिसे सुनकर महिला दंग रह गई, वहीं इस दौरान समीर उर्फ़ शहबाज़ ने उसके बेटे को ड्राइवर के पास छोड़कर महिला को एक कमरे मे ले गया, फिर रेप किया वहीं गाड़ी मे भी लगातार घुमाता रहा, और रेप किया. लगातार भूखे प्यासे गाड़ी मे घूमने से महिला बेहोश हो गई. महिला के अनुसार समीर उर्फ़ शहबाज़ ने उसे बंधक बना लिया था. और उसके पति से 10 हजार रुपये भी मंगाए. जब उसे होश आया तो वो अपने बच्चे के साथ एक निजी अस्पताल मे थी, जहाँ से उसे एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया गया.
पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 17 फरवरी को सूचना मिली कि एसकेएमसीएच मे एक शादीशुदा महिला बेहोशी अवस्था मिली हैं, उससे जब बात की गई तो उसने अपना घर बंगाल बताया. महिला और आरोपी युवक के बीच प्रेम सम्बन्ध की बात सामने आई हैं, हालांकि युवक को तत्काल कार्रवाई करते हुए बखरी से गिरफ्तार कर लिया गया हैं और न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया हैं. वहीं जानकारी मिलते ही महिला के पति भी पहुंच चुके हैं.
55
