महाशिवरात्रि पर चारों तरफ ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रमों की धूम रही, शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय राजयोग शिविर आयोजित

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

सोनपुर : परमानंदपुर पोखरा मे तीन दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ में शोभायात्रा निकालकर आम लोगों के बीच शिव बाबा के अवतरण का संदेश दिया गया साथ-साथ कहा गया कि परिवर्तन की बेला में अब अपने अंदर के तमाम अवगुण दुर्गुणों को छोड़ शिव बाबा के श्रीमद् पर अपने जीवन को बढ़ाएं। किसी भी तरह का व्यसन न ले।किसी के प्रति नफरत और घृणा न रखे।अपने सभी कमी कमजोरी का त्याग कर सभी के प्रति शुभ भावना एवं शुभकामनाएं रखें।शोभा यात्रा मे 150 भाई  बहनो ने भाग लिया।शोभा यात्रा परमानंदपुर पोखरा से निकलकर मिडिल स्कूल, रहीमपुर, सिताबगंज आदि क्षेत्रों में भ्रमणकर  वापस बीके पाठशाला आई  उसके बाद शिव बाबा का ध्वजारोहण  हुआ ।झंडा फहराने में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी एवं पशुपति शाह बीके रीना बहन थे। उनके  द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया । झंडोतोलन के बाद सोनपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके रीमा बहन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवर्तन की बेला में जब चारों तरफ अब स्पष्ट रूप से परिवर्तन का नजारा दिख रहा है, पूरी दुनिया अशांत होती जा रही है तो हमें अपने पुरुषार्थ की चेकिंग करनी है और अब तीव्र नहीं बल्कि अति तीव्र  पुरुषार्थ करनीना चाहिए ताकि हम जल्द से जल्द संपूर्णता को प्राप्त कर सतयुग में बड़ा से बड़ा पद ले सके ।उक्त  अवसर पर बीके रविंद्र भाई ,चंद्रलोक भाई, पोद्दार भाई ,सुरेश भाई ,प्रोफेसर शंकर भाई ,बेबी बहन, फूल माता के अलावा  काफी संख्या में भाई-बहन भाग लिए और सभी ने बड़े उल्लासपूर्ण शिव बाबा की याद किया। उक्त अवसर पर मोहिनी कुमारी ने बड़ा ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *