बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित जाने माने समाजसेवी रामनाथ सिंह नहीं रहे

Live News 24x7
3 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : नगर के राजा बाजार निवासी रामनाथ सिंह ठिकेदार की मृत्यु रविवार को पटना मे  हुई ।वे हृदय रोग से ग्रसित थे।  काफी पहले उनका बाईपास सर्जरी भी हुआ था। आध्यात्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व रामनाथ सिंह ने अपने जीवन में बहुत से सामाजिक कार्यों को संपादित किए हैं ।अपने कृतित्व से वे हमेशा याद किये जायेगे। मीरा मेमोरियल ट्रस्ट प्रयास के स्थापना मे उनका भरपुर योगदान एवं सहयोग था। वे उस संस्था के संस्थापक उपाध्यक्ष थे, इसके अलावा कचहरी चौक दुर्गा मंदिर के स्थापना में उनका पूरा सहयोग रहा। बरियारपुर मंदिर में भी उन्होंने तन मन धन से काफी सहयोग किया था। प्रयास स्थापना के पूर्व राजा बाजार मे उन्होने गरीब बच्चो के शिक्षा के लिए  स्कूल खोले थे जहा फ्री  शिक्षा दी जाती थी।कई सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों से वे हुए जुड़े हुए थे। दिल्ली में आयोजित विहार महोत्सव में बिहार गौरव से वे नवाजे गए थे। सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक सम्मेलनो आदि में वे अक्सर भाग लेते थे। चंचल बाबा आश्रम,पतौरा योग आश्रम में भी उनका आना जाना  था । दो बार ब्रह्माकुमारी के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू की यात्रा कर वहां गहन योग तपस्या भी किए थे। सभी धर्म  गुरूओ के प्रति उनके अंदर काफी सम्मान था।मोतिहारी में गुप्त सेवा के रूप में भी वे जाने जाते हैं। ठंढ में प्रति वर्ष वे गरीबो एवं जरूरतमंदो की  निश्चित रूप से कंबल बांटते थे।आरंभ मे वे बिल्कुल गुप्त रूप से रात्रि को अपने कार से निकल सोए हुए जरूरतमंदों के बदन पर कंबल ओढाकर  चले आते थे। रिक्शा स्टैंड, कचहरी गोलंबर, स्टेशन परिसर ,सदर अस्पताल के बरामदे आदि में जो लोग भी सोए रहते थे उनके बदन पर वे कंबल ओढाते थे, यह उनकी मानवीय संवेदना और विशेषता थी । उनके नहीं रहने से नगर के सामाजिक एवं आध्यात्मिक  संस्थाओं में शोक व्याप्त है। शोक व्यक्त करने वालों में एमटी प्रयास के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण पूर्व सचिव अशोक वर्मा, वर्तमान सचिव राम भजन, पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार शर्मा, डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव ,वरिष्ठ अधिवक्ता ममता वर्मा ,प्रसाद रत्नेश्वर, प्रयास के लिए जमीन दाता बैजनाथ प्रसाद सिंह ,सत्यपाल  सिह छावडा,वरिष्ठ  अधिवक्ता शिवपूजन,देवराहा आश्रम के राजीव कुमार के अलावा अन्य कई लोग है।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *