स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के संरक्षिका एवं पूर्व प्राचार्य शशि कला वृद्ध आश्रय स्थल मे सभी आश्रीतो से मिली

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी : बरियारपुर स्थित वृद्धा जन आश्रय स्थल में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार की शशि कलाकुमारी,नगरनिगम की मेयर प्रीती गुप्ता  के साथ गई और वहा रह रहे आश्रितो से मिलकर उनकी स्थिति और व्यवस्था की जानकारी ली ।वहां जाकर उनके बीच दर्द बांटने का भी  कोशिश की ।उनका दर्द आंखों से छलक रहा था। वे इस बात से चिंतित  थी कि कैसे बच्चे हैं जो अपनो को ही अपने से अलग कर देते हैं। टूट कर गिर जाने से अधिक दर्द, सुख कर जुड़े रहने में होता है।
                   आश्रय स्थल में उन्होंने सभी लोगों से बातचीत की और आवश्यकता अनुसार उन्हें मदद करने का भी आश्वासन दिया ।शशि कला कुमारी ने बताया कि  प्रीति गुप्ता की वहा की व्यवस्था से संतुष्ट  हुई। प्रीति गुप्ता मेरी स्टूडेंट  रह चुकी है इसलिए मेरा काफी इज्जत करती है और मैं उनसे आग्रह किया कि आप कम से कम एक माह में एक बार यहां जरूर आवे और  प्राथमिकता के आधार पर उनको सहयोग करें । कहा कि दुनिया की जो स्थिति है सभी अपने पराये होते जा रहे हैं। आज सरकार को आश्रय स्थल बनाने की जरूरत पड़ रही है और सभी जिले में यह बनाए जा रहे है। इससे बड़ी दुख की बात और क्या होगी कि जिस औलाद के लिए मां-बाप जीवन भर मेहनत करते हैं, कमाई करते हैं, रात का नींद गवा कर उनकी पालन करते हैं, बहुत से औलाद अब मां-बाप को आश्रय स्थल तक पहुंचा  रहे हैं। वे उनके आशीर्वाद से वंचित रह जा रहे हैं।  बुढ़ापा जो भावनात्मक संबंध, प्यार और स्नेह की उम्र होती है उस उम्र में एक अनजान जगह आश्रय स्थल में जाकर मौत की प्रतीक्षा करना यह काफी दुखद  दृश्य होता है, फिर भी सरकार ऐसे लोगों की आज सुधि ले रही है यह  अच्छी बात है।  प्रीति गुप्ता इस मामले में काफी प्रयत्नशील है कि वहा रह रहे किसी भी महिला या पुरुष को कोई दिक्कत नहीं हो, उनकी जरूरत का हर चीज  उपलब्ध कराने के लिए वे हमेशा तत्पर रहती है।
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *