बिहार किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह को भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया ने किया सम्मानित

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : भाजपा नेतृत्व के द्वारा बंगाल चुनाव में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी के नेतृत्व की टीम में विधान सभा चुनाव के लिए अखिलेश कुमार सिह को मिली जिम्मेवारी के उपलक्ष में यमुना सीकरीया ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर यमुना सीकरीया ने कहा यह मोतिहारी के लिए गर्व का पल है। अखिलेश जी को संगठन का अच्छा अनुभव है, विद्यार्थी परिषद से जोड़कर इन्होंने लंबी यात्रा तय करते हुए आज उसे स्थान पर पहुंचे हैं जहां अति महत्वपूर्ण बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए बिहार से गठित टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है हमें पूर्ण विश्वास है कि हमलोग बंगाल में विजय प्राप्त करेंगे। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सत्ता को साधन नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम मानती है। यहाँ हर कार्यकर्ता राजनीति में सत्ता की चाह से नहीं बल्कि जन सेवा के लिए कार्य करता है।उक्त  अवसर पर अखिलेश सिंह ने कहा कि बंगाल चुनाव चुनौती है, और हम चुनौती को अवसर में बदलने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा पूरे देश की नजर बंगाल चुनाव पर है। इस बार बंगाल की जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी,बंगाल के अंदर कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार निश्चित बनेगी।

28
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *