अशोक वर्मा
मोतिहारी : पताही, हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में प्रखंड मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन चम्पापुर शिव मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ हनुमान चालीसा के सामुहिक पाठ से हुआ। कार्यक्रम में चार सत्रों धार्मिक, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। धार्मिक सत्र में मठ मंदिर कि स्थिति पर चर्चा करते हुए नरसिंह बाबा मंदिर के महंत मुरारी शरण पांडेय ने कहा कि मठ मंदिर पुजा पाठ केंद्र के साथ समाज में धर्म शिक्षा एवं संस्कार निर्माण का केंद्र भी है। इसे ठीक करने कि जिम्मेदारी हिंदू समाज के उपर ही है। स्वास्थ्य सत्र में जिला उपप्रधान शंभु प्रसाद जायसवाल ने पवनमुक्तासन एवं आंवला के औषधीय गुण पर विस्तार से चर्चा किए। सामाजिक सत्र में विवाह पद्धति में आ रही गिरावट पर प्रखंड प्रधान नवलकिशोर सिंह ने कहा कि विवाह पद्धति में आ रही गिरावट से परिवार और दाम्पत्य जीवन में समस्या आ रही है। संगठन सत्र में मुख्य जिला कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि रामराज्य कि स्थापना हेतु हिंदू नवजागरण मंच समाज में समाज सत्ता एवं धर्मसत्ता के के जागरण के लिए दो कदमों पर काम कर रहा है। पहले कदम में चंदन तुलसी शास्त्र शस्त्र और पीपल के प्रसार के लिए समाज जागरण का काम कर रहा है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रखंड कार्यकारी विकास मोहन चौहान और धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड प्रधान नवलकिशोर सिंह ने किया। कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह, शशिभूषण शर्मा, गौरीशंकर पांडेय,सुरज सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव,कपिलेश्वर पाठक, राजकुमार सिंह,शंकर मिश्र,मणीकांत तिवारी, संजय पटेल,गुडु सिंह,स्रवण कुमार, रामप्रताप सिंह, उपेंद्र प्रसाद, परमहंस द्विवेदी,लालबाबु सिंह, उमाशंकर आर्य, जवाहरलाल राय, कृष्ण मोहन महतो। शिवचंद्र राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।
28