मेयर प्रीति गुप्ता ने किया नाला निर्माण का निरीक्षण

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम बने हुए 5 वर्ष से अधिक समय हुआ। लोगों में आशा की किरण जगी थी कि नगर निगम गठन  के बाद शहर का कायाकल्प होगा, ड्रेनेज से जल निकासी सुगम होगा परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी नगर निगम का सूरत नहीं बदला। आज भी आधा शहर जल जमाव से ग्रसित रहता है । नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता विपरीत परिस्थिति में अपने निर्माण कार्य को अंजाम देना आरंभ की है। ऐतिहासिक ईदगाह रोड जहां हमेशा जमाव रहता रहा है,अब उसका कायाकल्प  हो रहा है।आजादी के बाद कभी भी ढंग से नाला निर्माण कार्य नही हुआ।मेयर श्रीमती गुप्ता  के द्वारा नाला का निर्माण विधिपूर्वक कराया जा रहा है। नए आधुनिक तकनीक के आधार से वहा निर्माण कार्य हो रहा है ।मेयर प्रीति गुप्ता ने बताया कि शहर के तमाम नाला का कायाकल्प  होना निश्चित है।वे दलबल के साथ सभी  निर्माण कार्य का निरीक्षण स्वंय कर रही है तथा गुणवत्ता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रही है।।
32
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *