-मोतिहारी डायट में प्रधान लिपिक के पार्टनरशिप में बहाल है वेंडर।
-समय परिवर्तन व भोजन-व्यवस्था के गुणवत्ता की जांच कराने की उठने लगी है मांग।
Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण ही नही पूरे राज्य में ठंड कहर जारी है। जहाँ आमजन घरों में दुबकने लगे है वही शिक्षा विभाग शिक्षकों का प्रशिक्षण के नाम पर जान लेने को आतुर है। आज राज्य के हर जिले के डायट-बायट में शिक्षकों का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है।
बताया जाता है कि केंद्रों पर व्यवस्था की खानापूर्ति की गई है वही भोजन भी गुणवत्ता से परे है। इसका नतीजा यह मिल रहा है कि आय दिन किसी न किसी केंद्र पर शिक्षकों की मौत हो रही है तो कई शिक्षक बीमारी का शिकार हो रहे है।
मोतिहारी डायट में प्रशिक्षण ले रहे जिले के जागापाकड़ निवासी उ. म. वि. बहरामपुर के शिक्षक राजकिशोर राम का बुधवार की शाम स्वास्थ्य अचानक से खराब हो गया। वे मोतिहारी के छतौनी स्थित डायट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
बताया जा रहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें आनन-फानन में रहमानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि एक तरफ जहां प्रतिकूल मौसम व कुव्यवस्था के कारण प्रशिक्षणकारियों को कई तरह की समस्या आ रही है वहीं डायट में वेंडर द्वारा खराब भोजन देने और अन्य सुविधाओं में कटौती की शिकायत भी जा रही है।
यह भी बताया जाता है कि मोतिहारी डायट में वोडिंग व स्टेशनरी आदि के लिए बहाल वेंडर प्रधान लिपिक के रिश्तेदार है और इनके पार्टनरशिप में ही सभी कार्यों का ठेका होता है। वहीं भोजन आपूर्ति का ठेका पटना के संवेदक को दिया गया है। सूचनानुसार कल पटना के टीम द्वारा जांच की भी की गई है।
गौरतलब हो कि गत दिनों भी पटना के विक्रम डायट में एक शिक्षक का निधन हार्ट अटैक से हो गया था। जबकि शेखपुरा डायट में भी एक शिक्षक की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई।
इसको लेकर कई शिक्षक नेताओं ने विभाग से समय में परिवर्तन कर सुबह के 10 से 04 बजे तक गैर आवासीय प्रशिक्षण कराने तथा भोजन आदि की व्यवस्था की जांच कराने की मांग उठाई है।
406