परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना जरूरी- सिविल सर्जन

Live News 24x7
3 Min Read
  • 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक विभिन्न चरणों में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा
  • परिवार नियोजन में जिले की रैंकिंग सुधारने पर बल
​मुजफ्फरपुर। ​बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति मुजफ्फरपुर के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में परिवार नियोजन, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के विभिन्न संकेतकों पर जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना और जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक योजना तैयार करना था। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों (डीपीएम, डीएम एंड ई, डीसीएम, डीडीए, एमपीआई) सहित पीएसआई और पिरामल के प्रतिनिधि तथा सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, सामुदायिक उत्प्रेरक व परिवार नियोजन परामर्शी मौजूद थे। जिले में 21 से 27 नवंबर दंपति संपर्क पखवाड़ा, 28 नवंबर से 12 दिसंबर सेवा प्रदाता पखवाड़ा संपादित किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य समिति और पीएसआई के कार्यक्रम समन्वयक ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पिछले दो वर्ष के परिवार नियोजन पखवाड़े के आंकड़ों के साथ बैठक की शुरुआत की। जिसमें महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कॉपर टी की स्थिति, अंतरा इंजेक्शन की उपलब्धि आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। जिससे पता चला कि किस प्रखंडों में परिवार नियोजन कार्यक्रम में सुधार की आवश्यकता है। पीएसआई इंडिया के समन्वयक द्वारा आरओपी इंडिकेटर के ऊपर भी विस्तृत चर्चा किया गया। एफपीएलएमआईएस में जिले की उपलब्धि 83 प्रतिशत है।
सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने सभी अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाने के लिए तत्काल कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। ताकि जिले के रैंकिंग में और सुधार लाया जा सके। उन्होंने सभी प्रखंडों को निर्देश दिया कि वे वर्तमान में चल रहे दंपति संपर्क पखवाड़ा चरण में अधिकतम प्रयास करें और पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करें, ताकि मुजफ्फरपुर परिवार नियोजन के क्षेत्र में एक अग्रणी जिला बन सके।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ ने सभी एमओआईसी, बीएचएम और अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श किया और जिले को परिवार नियोजन के सभी मानकों पर पहले स्थान पर लाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की।
​डीसीएम डॉ. प्रशांत कुमार, डीडीए राज किरण कुमार, पीएसआई इंडिया और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के द्वारा चल रहे परिवार नियोजन, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा में बेहतर उपलब्धि के लिए सही रणनीति पर बल दिया गया। आईईसी मटेरियल का सही तरीके से प्रदर्शन, सारथी रथ का मूवमेंट, एफडीएस कैंप प्लान, काउंसलिंग कॉर्नर की तैयारी, परिवहन योजना, सामग्री का ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा मांग करना सहित विभिन्न गतिविधि के ऊपर चर्चा किया।
51
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *