महागठबंधन प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की जनसभा, बोले संविधान बचाना है तो हाथ को दें वोट
अगर आप फिर इन्हें सत्ता देंगे तो पछताएंगे। बिहार को सुधारना है तो हाथ के निशान पर वोट देना होगा।
गयाजी शहर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी डा. अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के समर्थन में शुक्रवार को गया क्लब में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार की जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने सिर्फ भाषण दिए, काम कुछ नहीं किया है।
खड़गे ने कहा कि वह कर्नाटक से उस धरती पर आए हैं जहां महात्मा बुद्ध को ज्ञान मिला, माहावीर का जन्म हुआ और गांधीजी ने चंपारण से आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास की इस भूमि की दुर्दशा के जिम्मेदार वही हैं जो सत्ता में बैठे हैं। गरीबों, मजदूरों और युवाओं की चिंता करने वाला कोई नहीं है। मोदी और नीतीश ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ झूठे वादे किए।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि मोदी-शाह जोड़ी संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान बाबा साहब ने हमें दिया है, लेकिन मोदी इसे छीनने का काम कर रहे हैं। महिलाओं को सशक्त करने की बात करते हैं, पर असल में उन्हें नीचे धकेल रहे हैं। आरएसएस के एजेंडे को लागू कर रहे हैं, गरीबों के लिए क्या किया, यह बताएं।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए काम किया है। नेहरू ने देश की नींव रखी, इंदिरा गांधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम दिया, राहुल गांधी ने जो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, वह देश को एक करने की पहल थी। मोदी-नीतीश ने देश को बांटने का काम किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि “अगर आप फिर इन्हें सत्ता देंगे तो पछताएंगे। बिहार को सुधारना है तो हाथ के निशान पर वोट देना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की सरकार बनी तो महिलाओं को 30 हजार रुपये की बिजनेस सहायता दी जाएगी, हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का संकल्प है और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। खड़गे ने कहा कि मोदी कहते हैं उनकी छाती 56 इंच की है, लेकिन गरीबों के लिए दिल छोटा है। उन्होंने देश को बांटा है, जबकि राहुल गांधी सबको जोड़ने का काम कर रहे हैं। सभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। मंच से सभी नेताओं ने महागठबंधन प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के समर्थन में कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की है।
खड़गे ने अंत में शायरी के अंदाज में कहा कि शायरी बोलकर हकीकत छुप नहीं सकती,बनावट के उसूलों से खुशबू नहीं आ सकती।
सभा के अंत में खड़गे ने कहा कि इस बार महागठबंधन इतना मजबूत है कि उसे कोई हिला नहीं सकता। अबकी बार बिहार में सिंगल इंजन की सरकार चलेगी, जो जनता के हित में काम करेगी।। वही गया शहर के विधायक के बारे में लोगों से कहा कि आठ बार से आप लोग जिता रहें लेकिन गया शहर के लिए कुछ नहीं किया,एक चांस हमारे महागठबंधन कोंग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव को दो,हम झुठ नही बोलते हैं।एक शायरी कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की
हकिकत छुप नही सकती है बनावट के वसुलो से,कागज के इन फुलो से खुशबू नही आ सकती है।
इस मौके पर वाराणसी से सांसद प्रत्याशी कोंग्रेस के और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अजय राय ने कहा कि वोट चोरी का पुरा सहयोग सरकार कर रही है।,वोट चोरी जब मे बनारस का चुनाव लड रहा था तो सात राउड मे मे जित रहा था,5 बजकर 43 के अपडट या लेकिन इस बार चोरी करके जिते है एक बजे के बाद किसी के पास डिलीयकर नही है।चार बजे मोदी ने जित करे,देश के लोग जानना चाहते हैं कि मोदी जी कितने राउंड जिते है।मोदी चोरी करके जिते है।गया का संदेश पुरे देश को जाएगा,वोट चोरी रोकने के साथ जाता है वोट चोर के साथ जाता है।उसका बदला का गया का लेना है।आठ बार के विधायक कोन सा काम किए हैं कोई भी परिवर्तन नही हुआ है। मोहन श्रीवास्तव को जिताया तो वनारस का बदला पुरा हो गया है।केंद्रीय मंत्री कोंग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि वोट चोरी नरेंद्र मोदी कैसे जितकर प्रधानमंत्री बने, हाथ छाप पर मोहर देकर इसका जवाब देना होगा गया वासियों को। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, छत्तिसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बैधल,भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी, कोंग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष डा गगन मिश्रा,डा देविका सरयार, अशोक भारती एवं काफी संख्या में महागठबंधन के वरिष्ठ नेता उपिस्थति थे।
34