छठ पर दर्दनाक हादसा, पूजा के समय तालाब में डूबीं 3 बच्चियां; तीनों की मौत

Live News 24x7
2 Min Read
  • झारखंड के सिमडेगा में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. यहां बानो थाना क्षेत्र के एक तालाब में तीन बच्चियों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
  • आशंका है कि नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों की डूबने से मौत हुई.

सिमडेगा :लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरा देश आस्था की डुबकी लगा है. इसी बीच झारखंड के सिमडेगा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापर्व छठ के दौरान निमतुर स्थित तालाबा से तीन बच्चियों का शव तैरता हुआ, बरामद हुआ. मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि तीनो बच्चियों तालाब में नहाने गयी होंगी. इसी दौरान गहरे पानी मे जाने के कारण तीनो की डूबने से मौत हो गई है.

मृतक बच्चियों की हुई पहचान

मामला जिले के बानो थाना क्षेत्र का है. यहां तालाब में तीन बच्चीयों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. तीनों मृतक बच्चियों की उम्र 5 से 7 बताई जा रही है. मृतकों की पहचान खुशबू कुमारी, सीमा कुमार और प्रमिका कुमारी के नाम से हुई है.

गांव में पसरा मातम

छठपूर्व के दौरान हुए हृदविदारक घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया. मौके पर पहुची बानो थाना की पुलिस ने तीनों मृतक बच्चियों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले कि जांच में जुट गई है.

रविवार की देर शाम से ही लापता थी तीनो बच्चियां

स्थानिय लोगों के मुताबिक रविवार की देर शाम से ही तीनो बच्चियां अपने घर से लापता थी. परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन की जा रहा थी. इसी दौरान तीनों बच्चियों का शव बानो थाना क्षेत्र के निमतुर स्थित तालाब से बरामद किया गया.

108
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *