- नगर आयुक्त ने सफाई एजेंसी द्वारा धनतेरस एवं दिवाली में लापरवाही बरतने पर लगाई पेनाल्टी
- छठ पर्व पर महिलाओं के मार्केट में पुरुष टायलेट बंद नही
गयाजी। नगर निगम कार्यालय में आज दिनांक 21.10.25 को नगर आयुक्त कुमार अनुराग की अध्यक्षता में सफाई व्यवस्था एवं छठ पर्व की तैयारी हेतु नगर निगम द्वारा किए जाने वाले विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई है।
इस बैठक में उप नगर आयुक्त, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी अन्य उपस्थित थे।
सर्वप्रथम, नगर आयुक्त ने दिवाली एवं धनतेरस के समय की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई है।
आयोजित इस बैठक में दीपावली व धनतेरस पर्व के अवसर पर ग्लोबल एजेंसी द्वारा उनके आवंटित पथों में सफाई असंतोष जनक पाया गया, इससे संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई है। दीपावली एवं धनतेरस पर एजेंसी द्वारा सही ढंग से सफाई एवं कचरे का नियमित उठाव नहीं कराए जाने से कई जगह समीक्षा एवं भ्रमण के दौरान गार्बेज डंप पाए गए। सफाई हेतु बनाए गए पोर्टल पर भी प्राप्त शिकायतों का निवारण सफाई एजेंसी द्वारा ससमय नहीं किया गया है। एजेंसी के लापरवाही के कारण निगम को अपने कर्मियों से संबंधित शिकायतों का निवारण कराया गया है।
धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर सफाई एजेंसी द्वारा सफाई में लापरवाही बरतने के आलोक में नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छता टीम को जांच हेतु आदेश दिए गए थे। जांच के प्रतिवेदनानुसार एजेंसी पर 300000/- रूपये का दंडशुल्क नगर आयुक्त द्वारा लगाया गया है।
इसके साथ ही सफाई एजेंसी को यह भी चेतावनी दी गई कि छठ पर्व पर सही ढंग से सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी को छठ पर्व हेतु सफाई के एजेंसी से कार्य विवरणी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
छठ पर्व की तैयारी हेतु सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, वॉच टावर,कंट्रोल रूम,पथों के समतलीकरण इत्यादि कार्यों हेतु आदेश दिया गया है एवं 28 घाटों,तालाबों पर कार्य कराया जा रहा है। उक्त 28 घाट,तालाब पर सफाई के साथ साथ जेनसेट के साथ ट्यूब लाइट, हेलोजन लाइट, वॉच टावर, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम इत्यादि का कार्य कराया जा रहा है।
केन्दूई के तीन घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 06 चेंजिंग रूम, 06 वॉच टावर एवं 01 कंट्रोल रूम
झारखंडे/आयुर्वेदिक घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम
पॉलिटेक्निक घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम, 01 वॉच टावर
भास्कर घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम
सूर्यपोखरा मानपुर पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम एवं 01 कंट्रोल रूम
दिनकर घाट घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम
बाला पर भूसुंडा घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
सलेमपुर घाट घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
परशुराम घाट घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
मल्लाहटोली घाट मानपुर घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
सिंगारा स्थान घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 03 चेंजिंग रूम, 01 वॉच टावर , 01 कंट्रोल रूम
महादेव घाट घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम
सीढ़ियां घाट घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
राय बिंदेश्वरी घाट घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
रामशिला तालाब पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
धोबिया घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
गोविंदपुर तालाब पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
रुक्मिणी सरोवर पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम, 01 कंट्रोल रूम
सीताकुंड पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 04 चेंजिंग रूम,
देवघाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
ब्राह्मणी घाट पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
पितामहेश्वर पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 04 चेंजिंग रूम, 04 वॉच टावर, 01 कंट्रोल रूम
मल्लाहटोली पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
कटारी तालाब पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम,
सूर्यकुण्ड पर प्रकाश व्यवस्था।
लक्खीबाग डालमिया कंपाउंड पर प्रकाश व्यवस्था के साथ 02 चेंजिंग रूम
प्रत्येक घाट,तालाब के लिए अलग अलग नोडल पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं स्वच्छता पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी नोडल पदाधिकारी को अपने निगरानी में नगर निगम से संबंधित कार्यों को दिनांक 25.10.25 तक पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया गया है।
70
