गया जी।टिकारी विधानसभा क्षेत्र में जनता के आत्मसम्मान और स्थानीय स्वाभिमान की प्रतीक एक ऐतिहासिक घड़ी देखी गई, जब सुबोध कुमार ने भारी जनसमर्थन के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन के अवसर पर हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत होटल रिलैक्स इन, चिरौली से हुई, जहां से जनसैलाब एकता, आत्मसम्मान और परिवर्तन के संदेश के साथ पैदल मार्च करते हुए नामांकन स्थल अनुमंडल कार्यालय, टिकारी पहुँचा है।
सुबोध कुमार ने इस अवसर पर कहा —
“टिकारी की राजनीति अब बाहरी चेहरों की मोहताज नहीं रहेगी। यह चुनाव टिकारी के स्वाभिमान, स्थानीय नेतृत्व और जनता की आवाज़ का चुनाव है। मैं टिकारी की जनता के विश्वास और उनके समर्थन से नया इतिहास लिखने निकला हूँ।”नामांकन के बाद समर्थकों ने विजय संकल्प यात्रा के रूप में वापस होटल रिलैक्स इन, चिरौली तक पैदल मार्च किया है। पूरे कार्यक्रम में जोश, उत्साह और जनसहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला है।
सुबोध कुमार ने क्षेत्र की जनता, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह नामांकन किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि टिकारी की जनशक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है।
69
