बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के प्रांगण में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी जी के स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह जिला उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।आज स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि बलिया एक बगावत की जगह है जहां अंग्रेजों से आजादी सन 1942 में ही मिल गई थी जहां क्रांति की शुरुआत 1857 में मंगल पांडे जी ने कर दी थी वही आज जरूरत है भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट सरकार को सबसे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर में बसे बलिया से ही शुरुआत हो जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों से लड़कर हम भारत में सबसे पहले आजाद हुए उसी तरह से फर्जी राष्ट्रवादी ताकतों से भी हम बलिया के लोग ही आजादी लेंगे कांग्रेस के लोग संघर्ष करना जानते हैं क्योंकि कांग्रेस का जन्म संघर्ष से ही हुआ है। वर्तमान जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने मुझको जिम्मेदारी दी है मेरा प्रयास किया होगा कि मैं उनके विश्वास पर खड़ा उतारू और कांग्रेस को आगे बढ़ा सकु। आज जननायक राहुल गांधी के विचारों से पूरा भारतवर्ष सहमत है और इस अत्याचारी विभाजनकारी सरकार से मुक्ति पाना चाहती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिओम उपाध्याय अध्यक्ष युथ कांग्रेस आजमगढ़ सच्चिदानंद तिवारी राजनाथ पांण्डेय सत्य प्रकाश उपाध्याय अनुपमा सिंह उषा सिंह ओमप्रकाश तिवारी अखिलेश कन्नौजिया हीरा राम सागर सिंह राहुल रूपेश चौबे अभिजीत तिवारी सत्यम विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया विवेक ओझा राहुल चौबे हार्दिक पाण्डेय राजनरायण उपाध्याय राजेन्द्र प्रसाद सागर सिंह राहुल शशीकांत चौबे धन जी पाण्डेय अभय रावत शशिकांत मिश्रा शेरा चौबे वीर बहादुर सिंह सूर्यकांत यादव राहुल पांण्डेय संग्राम तिवारी ईस्लाह रहमान ज्ञानदीप मिश्रा पिण्टू मिश्रा धन जी पाण्डेय राजेंद्र प्रसाद श्री प्रकाश मिश्र अमित उपाध्याय राहुल पाण्डेय यश मिश्रा बन्टी अबुल फैज़ । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष संतोष चौबे ने किया
80
