मोतिहारी : भाकपा माले ने बदलो सरकार- बदलो बिहार अभियान के तहत बनकटवा अंचल के गोला पकड़िया गांव में जन संवाद का आयोजन किया ।संवाद मे
भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव एवं राजकुमार शर्मा जिला कमिटी सदस्य शामिल हुए!
वोट चोरी के खिलाफ मतदान की अधिकार की रक्षा एवं वास आवास की भूमि की मांग को लेकर जन संवाद में विस्तार से चर्चा की गई!
जन संवाद में शामिल सिकंदर प्रसाद साह, शिव पासवान, शैलेंद्र राम, चंद्रदेव राम, रामधारी पासवान, मुन्ना मियां, रूपन यादव, सुरेंद्र साह, संत महतो सहित अनेकों लोगों से मिलकर उनकी जीवन की मांगों को सुना समझ गया! ग्रामीण लोगों ने जन संवाद कार्यक्रम में खुलकर बताया की भाजपा के नेता स्थानीय प्रशासन से ब्लैकमेल बनाकर गुजर बसर की जमीन से गरीबों को बेदखल करना चाहते हैं! जिसके खिलाफ अंचल से कार्यालय बनकटवा से लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन होगा।
72
