मोबाइल एकेडमी में बेहतर कार्य को लेकर डीसीएम हुए पुरस्कृत

Live News 24x7
2 Min Read
  • आशा कार्यकर्ताओं ने 95 प्रतिशत ऑनलाइन कार्य पूरा किया
बेतिया।  राज्य स्तरीय एआरसी की मीटिंग में पश्चिमी चम्पारण जिले को मोबाइल एकेडमी में 95% उपलब्धि के लिए एसपीओ एवम प्रणय कुमार के द्वारा  डीसीएम राजेश कुमार को सम्मानित किया गया। इस सम्बंध में डीसीएम ने बताया कि जिले में मातृ और शिशु मृत्युदर में कमी लाने के साथ साथ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय समय पर आशा कार्यकर्ताओं को हाई टेक तरीके से दक्ष किया जा रहा है। जिसके तहत आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल एकेडमी कोर्स कराया जा रहा है। इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश चन्द्रा ने बताया कि चिकित्सा सेवा को और सुदृढ़ करने की नीयत से विभाग के द्वारा आशाओं के लिए मोबाइल एकेडमी योजना संचालित है। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल एप की मदद से गर्भवती महिलाओं और पांच साल तक के बच्चों की देखभाल संबंधी ट्रेनिंग दी जाती है। इसके माध्यम से आशाएं जिले की गर्भवती महिलाओं बच्चों की विशेष तरह देखभाल कर सकेंगी। इस ट्रेनिंग कोर्स में गर्भावस्था से लेकर जन्म के बाद दो साल तक की संपूर्ण जानकारी मौजूद है। इसके जरिए मां-बच्चे की जिंदगी बचाने में सहायता मिलेगी। साथ ही, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा भी मिलेगा, मोबाइल एकेडमी में पश्चिमी चम्पारण की सभी आशा के द्वारा 95 %कोर्स पूरा कर लिया गया। मोबाइल एकेडमी एक ऑनलाइन आशा का कोर्स है, जिसे डॉ अनिता द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी दी जाती है। उसी के बेहतर कार्य हेतु डीसीएम को सम्मानित किया गया है।
76
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *