रामनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सं

Live News 24x7
3 Min Read

अशोक वर्मा

पश्चिम चंपारण  : रामनगर में विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन  हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह माननीय विधान परिषद सदस्य श्री भीष्म साहनी जी ने की मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला जी ने कि तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे जी, साथ में सिवान की माननीय पूर्व सांसद श्रीमती कविता सिंह जी, माननीय विधायक श्री संजय सिंह जी लालगंज , लोजपा आर के प्रधान महासचिव संजय पासवान जी , रालोमा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी जी। रामनगर की माननीये विधायिका श्रीमती भागीरथी देवी जी , बगहा विधायक माननीय श्री राम सिंह जी, उप सभापति श्रीमती रश्मि रंजन जी पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेंद्र नाथ तिवारी जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री हृदयानंद दुबे जी पुर्व विधान परिषद सदस्य माननीय श्री राजेश राम जी जदयु नेता राजेश बैठा जी जदयू जिला संगठन प्रभारी भारत पटेल विधानसभा प्रभारी दीपक सिंह दीपू सूरज साहनी जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता भागवत ठाकुर संजय मिश्रा सुरेन्द्र बैठा जी साथ में एनडीए घटक दलों के सम्मानित पदाधिकारी एवं हजारों हजार के संख्या में आए कार्यकर्ता साथी। जय एनडीए तय एनडीए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार जी ने जितना काम किया है अपने आप में रिकॉर्ड है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो महिला रोजगार का क्षेत्र हो या फिर बेरोजगारी का क्षेत्र हो सभी क्षेत्र को इन्होंने नए सिरे से सजाया और संवारा है नवयुवको को काफी नौकरी दी गई है ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है । विधानसभा चुनाव में हम इन्हीं सब बातों को लेकर के जनता के बीच जाएं और सभी बातों को स्पष्ट  उनके सामने रखें। वोट काटने वाले लोग घूम रहे हैं। नीतीश जी ने जितना काम किया है उतना आज तक बिहार के इतिहास में काम नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं को हर तरह से आगे बढ़कर के काम करना है और इस बार फिर  नीतीश जी को गद्दी पर बैठना तय है ।बिहार में कोई विकल्प भी नहीं है, जो लोग भी आ रहे हैं वह जनता को बरगलाने  का काम कर रहे हैं। बैठक में शामिल पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक तथा विभिन्न एनडीए गठबंधन के नेताओं ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया बैठक मैं मोतिहारी से प्रोफेसर दिनेश चंद्र ने भी भाग लिया एवं अपने विचार व्यक्त किया

75
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *