राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

Live News 24x7
1 Min Read
 खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरपुर। राजकीयकृत उच्च विद्यालय बोचहां में प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्मिता कुमारी की अध्यक्षता में खेल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक, अध्यापिका और लगभग 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विशेष कर वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी को खेल के प्रति जागरूक और स्वस्थ रहने के हेतु “खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत” के नारे के साथ प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन के नसीरुल होदा और इफ्तिखार खान ने सहयोग किया।
67
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *