रामगढ़ (गोला ) रामगढ़ जिला स्वच्छ भारत मिशन के तहत झारखंड का पहला खुला शौच मुक्त (ओडीएफ) जिला बना था। यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्राप्त हुई थी, जिसमें जिले में लक्षित 77,701 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। इस घोषणा के बाद, रामगढ़ को झारखंड का पहला ओडीएफ जिला घोषित किया गया था।
पूरे देश में रामगढ़ का डंका बजा था. जिला प्रशासन को कई पुरस्कार भी मिले थे. शौचालय के निर्माण और जागरूकता अभियान में करोड़ों रुपये खर्च किये गये थे. इसके बावजूद गोला प्रखंड कार्यालय में शौचालय की गंदगी और अधिकारियों का मौन व्रत कई सवाल खड़ा कर रहा है.
प्रखंड मुख्यालय गोला के शौचालय में फैली गंदगी के कारण कार्यालय आने वाले लोग खासकर महिलाएं और कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी इस अव्यवस्था से काफी परेशान हैं। क्योंकि शौचालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है शोचालय में जगह-जगह शौच करके छोड़ दिया गया हैं।शौचालय का बदबू पूरे परिसर में फैल गई है जिससे बिमारी फैलने की आशंका बनी रहती है ।
ऐसा लगता है मानो गोला प्रखंड कार्यालय के वरीय अधिकारी लोगों को खुले में शौच और पेशाब करने को मजबूर कर रहे हो।
ऐसा भी नहीं है कि गोला प्रखंड कार्यालय में सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं की गई है वहां सफाईकर्मी है लेकिन सफाई कर्मी लापरवाह बना हुआ है सबसे आश्चर्य की बात यह है कि प्रखंड मुख्यालय के अधिकारियों को भी शौचालय में फैली गंदगी की साफ सफाई से कोई मतलब ओर चिंता नहीं है।
इस संबंध में पिछले सप्ताह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला डाॅ सुधा वर्मा से इस संबंध में पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि प्रखंड मुख्यालय में सफाई कर्मी है। सफाई कर्मी को बोलकर शौचालयों की सफाई कराई जाएगी। लेकिन उसके बाद भी शौचालय की स्थिति मैं कोई सुधार नहीं हुआ है।
गोला मुख्यालय अपने कार्यों को लेकर आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को शिकायत करने बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है। यहां प्रत्येक दिन दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित अन्य महिलाएं आती है इनको सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।अंचल कार्यालय अपने कार्य से आने वाले बुजुर्गो महिलाओं व लोगों को खुले में पेशाब और शौच के लिए जाना पड़ रहा है ।
सबसे बड़ा सवाल: स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत झारखंड का पहला खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) जिला बनने वाला रामगढ़ का गोला सहित अन्य सरकारी कार्यालय में शौचालय की ऐसी स्थिति क्यों है बनी हुई है और इसके जिम्मेवार कौन है?
सरकारी अधिकारियों के द्वारा ही लोगों को क्यों खुले में शौच करने को मजबूर किया जा रहा है??
147
