अशोक वर्मा
ढाका : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति इकाई बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरनाथ प्रसाद अपने आवास पर बड़े धूमधाम से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया और अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को जीवंत रखने के लिए उनके वंशज दृढ़ संकल्पित है, उक्त अवसर पर रविंद्र कुमार सिंह ,सुनील कुमार शर्मा, बबलू, संजय सिंह, रंजीत कुमार कुशवाहा, प्रभात कुमार, श्रीमती मीना कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अभिषेक अमर आदि ने देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें नमन वंदन किया और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने पर जोर दिया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए सभी स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों उत्तराधिकारियों ने संकल्प लिया।
142
