ब्रह्माकुमारी सोनपुर सेवा केंद्र में मनाया गया अलौकिक रक्षाबंधन त्यौहार

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक वर्मा

सोनपुर  : नगर के कुम्हार टोली अंग्रेजी बाजार में संचालित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर पवित्रता का त्योहार अलौकिक रक्षा बंधन का भव्य आयोजन किया गया ।सेवा केंद्र पर उपस्थित भाई बहनों को संबोधित करते हुए प्रभारी बीके रीमा ने कहा कि पतित दुनिया को पावन बनाने हेतु परमात्मा भारत की भूमि पर अवतरित होते हैं और वे रक्षा सूत्र बांधकर सभी को पवित्र बनाते हैं। यह प्रक्रिया प्रत्येक 5000 वर्ष के अंतराल पर होती है ।उन्होंने सभी भाई बहनों से प्रतिज्ञा कराया की कोई भी व्यसन नहीं लेंगे ,ना ही कोई गलत कार्य करेंगे ,सभी के प्रति शुभ भावना शुभकामनाएं रखेंगे। सभी भाई बहनों को रक्षा सूत्र बांधने  के बाद सेवा केंद्र प्रभारी बहन ने नगर के थाना प्रभारी राजनंदन, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर हरिशंकर चौधरी ,अध्यक्ष नगर परिषद अजय शाह, स्टेशन मास्टर शैलेंद्र कुमार सिंह के कार्यालय में जाकर रक्षा सूत्र बांधा एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की ।उक्त अवसर पर उन्होंने सभी को परमात्मा का संदेश ईश्वरीय सौगात उपहार स्वरूप भेंट किया।

138
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *