मोतिहारी। जिलाधिकारी द्वारा उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL), मोतिहारी परिसर का भ्रमण किया। यह दौरा विशेष रूप से “मुख्यमंत्री संवाद” कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर वे विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मोतिहारी (ESD Motihari) के अंतर्गत संचालित Fuse कॉल सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉल सेंटर में दर्ज उपभोक्ता शिकायतों की प्राप्ति, उसकी पुष्टि एवं उसके त्वरित निवारण की प्रक्रिया को समझे। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी प्राप्त शिकायतों को SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुरूप प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए।
इस अवसर पर गौतम गोविंदा विधुत सुपरिडेंटेंड अभियंता मोतिहारी, प्रदीप कुमार सुमन विधुत कार्यपालक अभियंता मोतिहारी, अजय कुमार विधुत कार्यपालक अभियंता रक्सौल उपस्थित थे I
235
