संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रगतिशील गन्ना किसानों से साझा किया अपना अनुभव

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। भारत शुगर मिल सिधवलिया द्वारा चंपारण जोन के ग्राम रामगढ़ महुआ में एक वृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कृषक श्री संत बाबा द्वारा की गई की गई। बैठक में 400 कुंटल प्रति एकड़ गन्ना पैदावार लेने वाले किसानों को कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना संजीव शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर किसान भाइयों ने गन्ने के साथ सहफसल लेकर अधिक पैदावार लेने के बारे में अपने अनुभव साझा किया। कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना ने बताया कि शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसान भाई अपने खेतों की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

शरदकालीन में सहफसल लेकर अतिरिक्त लाभ कमाएं चीनी मिल द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर गन्ना बीज एवं भूमि उपचार हेतु कवकनाशी दवाईयां नवीनतम गन्ना प्रजातियों का बीज सिंचाई हेतु विद्युत मोटर पंप बोरिंग पाइप जाली तथा कृषि यंत्र आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

चीनी मिल परिक्षेत्र के सभी ब्लॉकों में कृषि सेवा प्रदाता का चयन करके अपना सेवा केंद्र की स्थापना की गई है जहां पर किसानों के लिए खेतो की गहरी जुताई से लेकर गन्ना कटाई तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना आरएस मिश्रा, गन्ना प्रबंधक अमित त्यागी अरविंद सिंह, करन प्रताप सिंह, रामायण पाण्डेय, सूर्यभूषण सिंह, कुलदीप सिंह, सिराज खान, धीरज गुप्ता, विनय मिश्रा, विनय पाण्डेय, अशोक राय, आदित्य श्रीवास्तव, मुन्ना राय, मुकेश सिंह, जितेंद्र कुंअर, उदयवीर सिंह तथा प्रगतिशील कृषक गामा सिंह, सुभाष सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, अरविंद सिंह आदि कृषक उपस्थित रहे।

233
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *