पितृपक्ष मेला की तैयारियों व शहर में संचालित विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, तय समय सीमा में पूर्ण करने का दिए निर्देश

Live News 24x7
6 Min Read
  • गयाजी में दो नए पिंक टॉयलेट की जल्द होगी शुरुआत, अब महिलाओं को मिलेगा स्वच्छ और निजी स्पेस
गयाजी। पितृपक्ष मेला की तैयारियों व शहर में संचालित विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने निरीक्षण किया गया है। उस दौरान उन्होंने शहर में संचालित कई विकास कार्य से जुड़े योजनाओं का जायजा लिया गया है। सबसे पहले नगर आयुक्त के द्वारा जय प्रकाश झरना में बन रहे गोलंबर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण क्रम में नगर आयुक्त ने पाया कि गोलंबर कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। गोलंबरो में झरना संचालित है एवं दो बड़े आकर में I LOVE GAYA JI का अधिष्ठान कार्य पूर्ण है। साथ हीं, लाइटिंग को और बेहतर करने का निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने जेपी परिसर में गोलंबरो के इर्द गिर्द पार्क एरिया का जीर्णोद्धार कराने का संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला से पहले शहर में क्लोक टॉवर की तरह इस उद्यान का भी जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो जाए एवं शहर की खूबसूरती और बढ़े।
नगर आयुक्त ने स्थल पर हीं,  संबंधित अभियंता के साथ पार्क एरिया में पेवर ब्लॉक का कार्य एवं लाइटिंग के कार्य से संबंधित समीक्षा की और त्वरित प्राकलन तैयार कर कार्य प्रारंभ कराने को निर्देश दिया है। अभियंता द्वारा बताया गया कि कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।
इसके अलावे नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने शहर में अधिष्ठापित हो रहे महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि विकास आयुक्त द्वारा गया जी को तीन पिंक टॉयलेट अलॉट किया गया था जिसका अधिष्ठान एवं संचालन नगर निगम द्वारा होना है। कुल तीन जगह चिन्हित किया गया था जिसमें दो पिंक टॉयलेट का अधिष्ठान फिलहाल गांधी मैदान में किया गया है। एक विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में अधिष्ठान होना बाकी है। *वही महिलाओं ने कहा कि गया मार्केट में जेंटस टायलट कैसे,जब हमलोग जाते हैं इसपर कब ध्यान दिया जाएगा*।इस  निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि गांधी मैदान के लाइब्रेरी के समीप पिंक टॉयलेट के अधिष्ठान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उसे शीघ्र चालू कराया जाए। इसके साथ ही, एक और जो पिंक टॉयलेट है, उसे फिलहाल विष्णुपद मंदिर स्थित गया शिर वेदी के समीप पार्किंग एरिया में पिंक टॉयलेट का अधिष्ठान करने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त ने पितृपक्ष मेला से पहले इसे शुरू कराने का निर्देश संबंधित को दिया है। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा कि नगर निगम की ओर से महिलाओं  को उच्च कोटि की निजी स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पिंक टॉयलेट एक नवीन पहल है। सभी कार्य प्रगति पर है। शेष कार्य शीघ्र करते हुए संचालन करने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया गया है।
मेला क्षेत्र में हो रहे सभी कामों का नगर आयुक्त का निरीक्षण
 नगर आयुक्त कुमार अनुराग मेला क्षेत्र के सभी सरोवरों व पिंड वेदियों का निरीक्षण कर तय समय के अंदर पूरा करने का संबंधित अभियंता को सख्त निर्देश दिया है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अक्षयवट और रुक्मिणी तालाब का निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने देखा अक्षयवट व तालाबों का रंगरोगन कार्य चल रहा है। वहां स्थित शौचालय और प्याऊ को दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया है। इसके अतिरिक्त सभी टूटे टाइल्स को बदलने का निर्देश दिया है।  संबंधित अभियंता ने कहा कि 20 अगस्त तक सभी कामों किसी भी हाल में पूर्ण कर लेना है। इसके अलावा नगर आयुक्त के द्वारा वैतरणी व ब्रह्म सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण क्रम में देखा गया कि रंगरोगन का कार्य वहां प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बंद शौचालय को शीघ्र चालू कराने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया है। अभियंताओ द्वारा बताया गया कि योजना का चयन हो गया है एवं कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा।
आज के निरीक्षण के क्रम अभियंता द्वारा बताया गया कि वैतरणी, रामसागर, सीताकुंड का रंग रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है, शनिवार से सूर्यकुंड तालाब में रंग रोगन का कार्य शुरू हों जाएंगे। इसके साथ नगर आयुक्त ने साफ सफाई से संबंधित समीक्षा की गई है। समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी तालाबों की साफ सफाई के लिए दो दो पाली में चार-चार सफाईकर्मी जो प्रतिनियुक्त किए गए हैं, उनसे वार्ता की एवं सफाई का जायजा लिया गया है।
नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि आज नगर निगम के द्वारा विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारियों और शहर में संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया गया है। इस बार नगर निगम अपनी तैयारी युद्ध स्तर पर कर रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति सहित अन्य विकास कार्य से जुड़े योजना मुकम्मल होगी। तीर्थयार्थियों को किसी प्रकार से परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
182
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *