शांति निकेतन अकादमी के सभी तीनों शाखाओं में एक बेहद रंगारंग और ऊर्जावान “ऑरेंज कलर डे”

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।शांति निकेतन अकादमी के सभी तीनों शाखाओं — एपी कॉलोनी, कटारी हिल और रौना — में आज  एक बेहद रंगारंग और ऊर्जावान “ऑरेंज कलर डे”  मनाया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक गतिविधियों में हिस्सा लिया है। इस उत्सव के तहत सुदिक्षा, ज़ैरा और रियांसी ने रंग भरने की गतिविधि में भाग लिया; वहीं सृष्टि, काव्या, ओजस्वी और युवान ने रंग-थीम वाली म्यूजिकल चेयर कुर्सी का खेल का आनंद लिया है। सिमरा, इल्मा और खदीजा ने क्रॉसवर्ड पहेली खेल में अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाई, जबकि यश किशोर, रुद्रांश और अरज़म सोहैम ने रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, सिमरा शाही, शिज़ान खान, नैज़ा हक, इल्मा अरमान, रियांसी अरमान खान, सार्थक कुमार, आंश मधुकल, नूर मोहम्मद, अरज़म सोहैब, खदीजा हैदर, यश किशोर और रुद्रांश ने संतरी रंग की थीम पर आधारित रैम्प वॉक में हिस्सा लिया और आगंतुकों का दिल जीत लिया। साथ ही, अंशिका, शिवांश, दक्ष, समर्थ, सक्षम और समैरा ने बिना आग के खाना बनाने की गतिविधि कुकिंग विदाउट फायर में अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया है। इस आयोजन की सफलता पर अपने विचार साझा करते हुए अकादमी के चेयरमैन  हरि प्रपन्न  ने कहा, “ऑरेंज डे जैसे आयोजन खेल-खेल में सीखने की कला एवं बच्चों को स्कूल से लगाव एवं शिक्षा मे रूझान एवं आकर्षण को बढ़ावा देकर बच्चों के शुरुआती विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, जो हमारी सभी शाखाओं में बच्चों के बीच रचनात्मकता और टीम वर्क को मजबूत करने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।”
18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *