गया जी।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भारत सरकार के यशस्वी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भेंट कर उन्हें विष्णु चरण चिन्ह अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया है। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने राय के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित में उनके समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय केवल एक लोकप्रिय जनप्रतिधि हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी उनका योगदान अतुलनीय है।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नित्यानंद राय का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दृष्टि और जनता से सीधा संवाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राय की कुशल रणनीति और मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी को भारी जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिससे एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए भाजपा बिहार में सुशासन, विकास और स्थिरता की एक नई मिसाल कायम करेगी। डॉ. मिश्रा ने जनता से आह्वान किया कि वह नकारात्मक राजनीति करने वाले दलों को दरकिनार कर एक सशक्त बिहार के निर्माण के लिए भाजपा और एनडीए के साथ जुड़ें।
यह मुलाकात आगामी चुनावों के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा
405
