अनूप नारायण सिंह।
पटना। बालू और शराब माफिया को लेकर एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बार-बार आरोप लगाने वाले प्रशांत किशोर को जनता दल यूनाइटेड ने आड़े हाथों लिया है। जदयू के प्रदेश सचिव आचार्य डॉ. राहुल परमार ने प्रशांत किशोर को “राजनीतिक गिद्ध” करार देते हुए उन पर जमकर निशाना साधा।डॉ. परमार ने कहा कि प्रशांत किशोर वही व्यक्ति हैं, जो विभिन्न राजनीतिक दलों से करोड़ों रुपये लेकर उनकी चुनावी रणनीति बनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर राजनीतिक दलों के पास पैसा गलत तरीके से आता है और प्रशांत किशोर उन्हीं से करोड़ों रुपये ले चुके हैं, तो यह नैतिक रूप से और भी गंभीर विषय है।उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “यह व्यक्ति तो बिहार में मरने के बाद लोगों के घी तक का पैसा ले लेता है।”नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर की टिप्पणी को लेकर परमार ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी में किसी और को बोलने नहीं देता, वह अब नीतीश कुमार को राजनीति सिखाने चला है।जदयू नेता ने कहा कि प्रशांत किशोर जिस भाषा में बात कर रहे हैं, उसी भाषा में जवाब देना संभव है, लेकिन जदयू की संस्कृति वैसी नहीं रही है।उन्होंने कहा कि देश के धनकुबेरों से पैसा लेकर बिहार के लोगों को सपना दिखाने वाले मौसमी नेताओं से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।
193
