- बिहार से चार नई ट्रेन को झंडा दिखाकर रवाना किया गया
- मोतिहारी से आनंद विहार के लिए एक नई ट्रेन का शुभारंभ हुआ।
अशोक वर्मा
मोतिहारी : एक माह से भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी ने रंग लाया और तपती गर्मी में लाखों लोगो का कारवां गांधी मैदान में पहुंचा और खुली गाडी पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी दर्शक दीर्घा के बीच सडक से मंच तक पहूचे। प्रधानमंत्री पर लगातार फूलों की बरसात होती रही। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी मंच पर आते ही मोदी जी ने हाथ जोड़ सभी का अभिवादन किया उनके साथ रथ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री भी थे ।मंच पर आते ही सांसद राधामोहन सिंह ने स्वागत किया ।चंपारण के संदर्भ में उनसे विशेष बातचीत की। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके बगल में बैठे रहे ,बीच-बीच में उन्होंने बात करने का प्रयास भी किया। मंच पर कलाकार राजकुमार द्वारा बनाए गए पेंटिंग उन्हें भेट की गई। राधा मोहन सिह ने बहुत ही सुंदर मोमेंटो भेट किया। प्रधानमंत्री ने 72000 करोड़ से अधिक राशि के परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन रिमोट दबाकर किया ।बिहार से चार नई ट्रेनो का शुआरंभ प्रधानमंत्री ने झंडा दिखाया किया।बिहार में 12000 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चाबी दिया। इसके अलावा अन्य कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी उन्होंने प्रतीकात्मक चेक भेट किया । जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन भोजपुरी में आरम्भ किया वैसे ही पूरा पंडाल तालियो से गूज गया ।उन्होंने कहा कि भारत आज जिस गति से बढ़ रहा है इसकी गति को कोई रोक नहीं सकता ।उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से ही मैंने ऑपरेशन सिंदूर आरंभ किया और पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। आज भारत दुनिया के सामने सीना ताने खड़ा है। जिस तरह कभी पश्चिमी देश विकास मार्ग पर तेजी से आगे बढ़े और उनका अनुसरण विश्व के पूर्वी देशों ने किया आज भारत उसी मार्ग पर विकास के गति के तेज रफ्तार से आगे बढ रहा है। पूरा विश्व आज भारत के विकास को देख हतप्रभ है। उन्होंने कहा कि जैसे मुंबई का विकास हुआ है वैसा ही मोतिहारी का भी विकास होगा ।बिहार का पटना गया जिस तरह विकसित हो रहे हैं जयपुर और बैंगलोर सामान बन रहा हैं वैसे ही चंपारण भी बनेगा। उन्होंने कहा कि चंपारण ने महात्मा गांधी को काफी बल और शक्ति दिया था ।चंपारण को विकास के नाम पर पहले ठगा गया है। जब से हमारी सरकार केंद्र में आई है तब से हम लोगों ने विकास का दरिया बहा दिया है।एनडीए की सरकार बनते मैंने उन लोगों को सबक सिखाया जो लोग बिहार के सत्ता पर बैठ बिहार के गरीबों के हिस्से का धन लूट रहे थे। 10 वर्ष में बिहार काफी आगे बढ़ा है और हमने बिहार को काफी फंड दिया ।उन लोगों के मुकाबले आज बिहार काफी आगे बढ़ रहा है। कभी बिहार में जंगल राज्य था, आज बिहार रामराज्य की ओर बढ़ रहा है। बिहार वीरों की धरती है। बिहार से नक्सलवाद माओवाद को हमने समाप्त किया है ।यहां के नौजवान अब हथियार नहीं उठाते अब सम्मान पूर्वक जीने के लिए रोजगार की ओर बढ़ रहे हैं ।भारत के दुश्मनों को मैंने सजा दी है ।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के प्रयास से मखाना उद्योग को बढ़ावा दिया गया ।यहां के केला ,लीची, मरचा धान, मकई को विश्व बाजार से जोड़ा है और किसानों के आए को बढ़ाने के दिशा में लगातार काम कर रहे हैं ।लाखो करोड रुपए किसानों को दिया जा चुका है ।मोतिहारी में 5000 किसानों को डेढ़ हजार करोड रुपए दिए गए हैं। हमसे सिर्फ वायदा नहीं बल्कि काम करके दिखाया है। हमारी प्राथमिकता गरीबों और पिछले वर्ग के साथ है।कोई भी पिछड़ा क्षेत्र या वर्ग हो हम उसके विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है, हमने उनको प्राथमिकता दी है। पहले की सरकारों ने सीमांत गांव का नामकरण किया हमने उसे आखिरी नहीं बल्कि देश का प्रथम गांव कहा। ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा दिया। आदिवासी समाज के लिए जन मन योजना में 25000 करोड रुपए हमने खर्च किए। एक और नई योजना हमने आरंभ किया है जो प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना है।इसमे 100 जिले चयनित किए गए हैं । जहां आय मे पीछे हैं उनको हम लोग अर्थ की मदद करेंगे ।रेल सड़क से जुड़े कई अन्य परियोजनाओं भी आरंभ की गई। अमृत भारत एक्सप्रेस मोतिहारी से दिल्ली चलेगी। दरभंगा नरकटियागंज रेल लाइन दोहरी की घोषणा, राम जानकी केसरिया पथ मधुबन से गुजरेगा। सीतामढ़ी अयोध्या नई रेल लाइन बन रहा है। कनेक्टिविटी बेहतर ढंग से होगी, रोजगार के अवसर भी अब काफी खुलने जा रहे हैं। जिन लोगो ने पिछडे,दलितो की राजनीति कर धोखा दिया है ,हम लोग उनका विकास कर उन्हें सम्मानित कर रहे है।देश हमारा परिवार है और सभी भारतीय सदस्य है।सभी का समान अधिकार और हक है।हर सदस्य का हम विकास करना चाहते है और कर रहे है। राजद कांग्रेस की जब सरकार थी तो उनकी बूरी नजर थी। उनकी बूरी नजर से बिहार को बचा करके रखिएगा। हम सब मिलकर बिहार के विकास को गति देना चाहते हैं। हम नया विहार बनाएंगे । फिर एनडीए सरकार का नारा उन्होंने मंच से दिया। भाषण के दौरान एक लड़के के हाथो मे लकडी का बना राम जन्मभूमि मंदिर दिखा तो मोदी जी ने कहा कि मंदिर को मेरे सुरक्षा कर्मियों के द्वारा भेज दे नाम लिख दे मैं वापस लौट आपको निश्चित रूप से पत्र भेजूंगा ।इस तरह से साधारण बातों की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान गया और उन्होंने लोगों के दिल को अपने भाषण से जीत लिया। संबोधन के क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर हमला किया तथा प्रधानमंत्री की प्रशंसा के पुल बांध दिए । 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की।स्वागत भाषण राधा मोहन जी ने किया । मंच पर सीमित लोग थे मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री, विहार सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि थे। गर्मी मे उत्साह में कोई कमी नहीं थी ।सभी एक झलक पाने के लिए बेचैन थे। प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एवं सुरक्षा का कड़ा इंतजाम था। ट्रैफिक व्यवस्था के कारण दिनभर शहर अव्यवस्थित रहा। निर्धारित समय पर 11:30 बजे प्रधानमंत्री मंच पर आ गए थे और उन्होंने अपना संबोधन किया।
128
