बिहार में फिल्मी स्टाइल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारें

Live News 24x7
4 Min Read

बिहार में इन दिनो अपराधी पुरी तरह से बेलगाम हो चुके है मानो अपराधियों को अब पुलिस प्रसासन का कोई खौफ नही रहा। अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।

ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना का है पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गुरुवार को फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें 5 अपराधी दिखाई दे रहे हैं। 4 लोगों ने कैप लगा रखी है। एक बिना कैप का है।

किसी ने भी अपना चेहरा नहीं ढंका है। चंदन मिश्रा के वॉर्ड में घुसने से पहले पांचों ने कमर से पिस्टल निकाल ली। पिस्टल की नॉट चढ़ाई। इसके बाद आराम से दरवाजा खोलकर वॉर्ड में दाखिल हो गए।
30 सेकेंड बाद सभी अपराधी गैंगस्टर को गोली मारकर एक-एक कर बाहर निकले। सभी ने अपनी कमर में पिस्टल खोंसी और भाग निकले।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चंदन मिश्रा को गोली मारने का वीडियो भी शूट किया है। चंदन हॉस्पिटल के बेड नंबर 209 पर लेटा था। जिस वक्त गोली मारी गई, वो सो रहा था। बुधवार को ही डिस्चार्ज होने वाला था। लेकिन किसी कारण से नहीं हो पाया।

आपको बता दे कि चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। वो बड़ा गैंगस्टर था। पुलिस के अनुसार उसके ऊपर 10 से ज्यादा हत्या के आरोप हैं। लूट और अपहरण कर फिरौती, धमकाकर उगाही करना उसका क्राइम पैटर्न था। वो कई शहरों में ऐलान कर मर्डर कर चुका था। बक्सर के ही प्रसिद्ध चूना व्यवसायी को उसने दिनदहाड़े ऐलान कर के मारा था। रंगदारी ना देने पर ऐलान किया था कि कल मारेंगे।
उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद में शेरू ने अपना गैंग बना लिया था। आरा तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग का नाम आया था। फिलहाल पुलिस का ये मानना है कि शेरू गैंग ने ही चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया है। इस हत्या में शामिल 2 बदमाश भी शेरू गैंग के बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि बक्सर निवासी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे। एक मामले में चंदन सजायाफ्ता भी है। चंदन इतना दुर्दांत अपराधी है कि इसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाज के कारण पेरोल दिया गया था। चंदन के विरोधी गुट ने गोली मारी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

आपको बता दे कि चंदन मिश्रा को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिछले 12 सालों से वह जेल में बंद था। वो बक्सर जेल से भागलपुर और भागलपुर से फिर पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहा था।

163
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *