अशोक वर्मा
मोतिहारी : भारत पेट्रोलियम ने मोतिहारी में शहरी गैस वितरण परियोजना की शुरुआत की, सांसद राधा मोहन सिंह ने किया शुभारंभ
-मोतिहारी के शहरी इलाकों में पाइपलाइन से गैस वितरण करने की परियोजना का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह ने किया ।वहीं अगले 1 साल के अंदर मोतिहारी के शहरी इलाकों में पाइप लाइन के माध्यम से घरेलू गैस का वितरण शुरू हो जाएगा जिसको लेकर बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पेट्रोलियम कंपनी के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि अगले 1 साल के अंदर पीएनजी प्राकृतिक गैस की सुविधा पाइपलाइन के माध्यम से हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था उन वादों को सरकार पूरा करने में जुटी है और भी इसलिए पूर्वी चंपारण उत्तर बिहार का पहला जिला होगा जहां पाइपलाइन के माध्यम से लोगों को घरेलू गैस की सुविधा दी जाएगी । लोगो को बेहतर सुविधा देने की योजना केंद्र की सरकार चला रही है इसी के तहत अब अगले 1 साल के अंदर पीएनजी गैस का वितरण पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर देने की योजना है। पाइपलाइन परियोजना शुभारंभ की अवसर पर काफी लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने इसकी सराहना की।
157
