मृदुलभाषी स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार सिंह का भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह

Live News 24x7
4 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के वरीय स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार सिंह के अवकाश ग्रहण करने के उपलक्ष में नगर के बड़े रिसोर्ट में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह एवं नगर विधायक प्रमोद कुमार थे। राधा मोहन सिंह ने दिलीप कुमार सिंह को मोमेंटो एवं चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया ।उनके द्वारा  सम्मानित होने ने के बाद विधायक प्रमोद कुमार ने भी उन्हें सम्मानित किया फिर उपहार, मोमेंटो  देने वालो की लाईन लग गई  ।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोतिहारी रेलवे स्टेशन जो अभी ग्रेड वन स्टेशन के रूप में निर्माणाधीन है इसके विकास के लिए जो भी प्रयास किए गए उसमें दिलीप सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिलीप सिंह ने मोतिहारी से बाल्मीकि नगर तक के रेलवे खंड के बीच पड़ने वाले पुल पुलिया एवं गेट फाटक आदि की जानकारी दी और उनके सुझाव पर हम लोगों ने रेलवे विभाग को अनुशंसा की और विभागीय कार्रवाई के अंतर्गत तमाम विकास के कार्य हो रहे है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि नौकरी में आना और समय  पूरा होने पर विदाई होना यह तो एक  प्रक्रिया है लेकिन कुछ ऐसे लोग  हैं जिनके अवकाश पर लोगों को खालीपन लगता है। उन्होंने कहा किआज यहां के सभागार में ऐसे- ऐसे शहर के बुद्धिजीवी और पत्रकार का उपस्थित होना इनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।।उन्होंने यह भी कहा कि नगर में आयोजित अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम में जितनी उपस्थित थी उससे कहीं अधिक उपस्थिति आज यहां पर है ,खाश करके पत्रकारों की उपस्थित कुछ संदेश भी दे रही है।। निश्चित रूप से दिलीप सिंह ने अपने कार्यों से सभी का दिल जीता है। सभी सरकारी सेवको मे ऐसी ही संवेदनशीलता और सेवा भाव होनी चाहिए ।विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि हम लोगो को हर बात की जानकारी दिलीप सिंह देते थे। ट्रेन कब आ रही है ,कब खुलेगी आदि।साथ साथ  लगेज अधिक रहने पर दिलीप सिंह उसे बाहर तक पहुंचवाते  थे। कार्यकर्ता को टिकट दिलवाने भी सहयोग करते थे। डॉक्टर आशुतोष शरण ने मार्मिक कविता के माध्यम से दिलीप सिंह की प्रशंसा की।कहा की मनुष्य आता है जाता है लेकिन उसका  व्यवहार उसे अमर कर जाता है।समारोह मे काफी संख्या में लोग पधारे थे जिनमे पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, डॉक्टर अतुल  कुमार, डॉक्टर परवेज ,वरिष्ठ  पत्रकार अशोक  वर्मा के साथ-साथ कई नेता ,सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर दिलीप सिंह को उपहार के साथ शुभकामनाये दी और उनके सेवा कार्यो की प्रशंसा की । स्वागत भाषण श्याम कुमार ने किया तथा नए स्टेशन मास्टर के रूप में चार्ज लेने वाले राजीव कुमार ने संपूर्ण कार्यक्रम  संचालन सहयोगी रहे। विदाई एवं सम्मान समारोह में उपस्थित होने वालों में मुख्य रूप से गांधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे, पत्रकार विनोद सिंह, राजन द्विवेदी, हीरालाल प्रसाद, साइकलिंग एसोसिएशन के जिला सचिव सिद्धार्थ वर्मा प्रवक्ता जी के अलावा रेलवे के अवकाश प्राप्त  एवं वर्तमान कई कर्मी शामिल थे ।उक्त  विदाई एवं सम्मान समारोह में काफी लोगों ने उपहार देकर दिलीप सिंह का अभिवादन किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
169
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *