अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के नरसिंह बाबा हनुमान मंदिर परिसर में पतंजलि द्वारा भव्य सामुहिक योग का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के शरीर और आत्मा दोनों को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन पद्धति है ,यहां के ऋषि मुनि संत महात्माओ ने योग आधारित अपना जीवन रखा और लंबी उम्र पाई थी ।योग से मनुष्य का जीवन संयमित होता है ,योग मनुष्य को संस्कार सीखाता है इसलिए भारतीय संस्कृति और संस्कार की महिमा विश्व मे है।सामुहिक योग मे उप महापौर लालबाबू प्रसाद ,गांधी भक्त तारकेश्वर प्रसाद भी शामिल थे। प्रदीप कुमार राय जिला योग समिति एवं पुतुल रानी अनुमंडल प्रभारी अरेराज द्वारा सभी भाई बहनों को योग प्राणायाम कराया गया । योग से होने वाले लाभ को जिला प्रभारी बहन किरण द्वारा बताया गया ।बहन किरण ने कहा कि योग बिना जीवन अधुरी और रोगी होती है।उन्होने कहा कि योग करे और निरोगी रहे। कार्यक्रम में शामिल रहने वालो मे डॉक्टर दिलीप कुमार ,अभय सिंह, उदय सिंह ,संजय सिंह, विनोद जायसवाल ,राम सिंह ,प्रियंका गिरी, मीना मिश्रा उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, नीता शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रमिला कुमारी ,रीना सिंह, रेणु प्रसाद ,रेणु वर्मा, मधु कुमारी अरुणा जायसवाल, आरती गुप्ता ,श्वेता वर्मा ,गीता गुप्ता दीदी मीनाक्षी जी प्रांतीय प्रभारी गायत्री परिवार ,रामायण शर्मा गायत्री परिवार आदि भाई बहनों ने भाग लिया। नरसिंह बाबा मंदिर परिसर मे आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अलावा पतंजलि द्वारा जिले के लगभग सभी प्रखंडों में योग दिवस मनाया गया। नगर के नरेगा पार्क में प्रियंका नागवंशी ने योग कराया, नवयुवक पुस्तकालय में आयोजित योग कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार ने किया और हीरा गुप्ता और सुगौली में दीपक कुमार ने सभी से योग कराया।
156
