अशोक वर्मा
मोतिहारी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 25 बिहार बटालियन एन.सी.सी.के कैडेटों,पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला स्कूल के मैदान में सामूहिक योगाभ्यास किया जिसका निर्देशन कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय ने करते हुए कहा कि योग के द्वारा रोग को भगाया जा सकता है।महर्षि पतंजलि द्वारा बतलाए गए योग के मार्ग को अपनाकर हम स्वस्थ जीवन के साथ और भी बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कैडेटों का आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ ही योगाभ्यास के लिए प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे का समय अवश्य निकालें।उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विद्या है जिसके द्वारा आप शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।विदित हो कि पश्चिम चंपारण के एम. जे.के.कॉलेज,बेतिया में भी कैडेटों द्वारा योगाभ्यास किया गया।इस प्रकार कुल 927 कैडेट्स योगाभ्यास में शामिल हुए।यह सब 25 बिहार बटालियन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विदित हो कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सेंट्रल थीम”एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग”है।योग स्वांस लेने और छोड़ने की एक विशिष्ट तकनीक,प्राचीन अभ्यास और आसन की सिद्धि है।कैडेटों ने भस्त्रिका,प्राणायाम,अनुलोम विलोम,ताड़ासन,मकरासन,तिर्यक आसान और सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास किया। एस. एस.बी.के योग प्रशिक्षक विकास भारद्वाज और योग शिक्षक पवन चौधरी ने दोनों जगहों पर कैडेटों को योगाभ्यास करवाया।यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैप्टन अरुण कुमार ने दी है।
101