अशोक वर्मा
मोतिहारी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के बनियापट्टी में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विशाल विवाह भवन के खुले परिसर में सहज राजयोग का अभ्यास किया गया। योग समाप्त होने के बाद सेवा केंद्र प्रभारी वीके वीभा ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज में तो प्रतिदिन सहज राजयोग का अभ्यास होता है लेकिन आज के दिन का विशेष महत्व है। सुबह 5:00 बजे से भाई-बहन योग पर बैठे और उन्होंने भारत के प्राचीन राजयोग का अभ्यास किया।बीके अशोक वर्मा ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना होता है।आत्मा और परमात्मा के जोड़ को ही योग कहते हैं ।संस्था में परमात्मा से कनेक्शन जोड़ने की विधि बताई जाती है जिससे आत्मा सशक्त होती है। कहा कि सारे समस्याओं का जड़ आत्मा का कमजोर होना है, लेकिन सहज राजयोग के अभ्यास से कोई भी व्यक्ति अपने को सशक्त कर सकता है। राजयोग के अभ्यास में बैठने वालों में मुख्य रूप से बीके पूजा, बीके बंशीधर ,बीके रंजन, बीके श्वेता, पीके पूनम, बीके प्रतिमा जायसवाल,बीके भागीरथी,बीके सारिका,बीके पीकी,बीके अनीता, बीके शशिकला,बीके सुनीता के अलावा अन्य भाई बहने थे।उक्त अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी ने दैनिक मुरली क्लास भी चलाया ।
131