अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आजाद पार्क में महिलाओं ने किए पौधरोपण, कहा-योगासन और वृक्ष दोनों जरुरी

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर गया जी में कई जगहों पर योगाभ्यास और योगासन किए गए हैं । वहीं गया जी शहर के आजाद पार्क में प्रतिदिन यहां टहलने के लिए आने वाली महिलाओं की एक समूह ने कुछ अलग की सोच के साथ एक नई पहल की है।
सबसे पहले तो महिलाएं योगाभ्यास कीं है। इसके बाद जल, जीवन, हरियाली के महत्व को आपस में साझा कीं और पार्क में पौधरोपण कीं। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि जब पर्यावरण प्रदूषण रहित रहेगा तभी योगासन करने से शरीर, मन एवं समाज को हम स्वस्थ रख पाएंगे।
आज का संपूर्ण कार्यक्रम वार्ड नं 20 के पार्षद सशक्त स्थायी समिति के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व और इनके इसी बेहतर परिकल्पना के साथ हुआ है। पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि योगाभ्यास उतना ही जरूरी है जितना पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना। उन्होंने कहा कि इस पार्क में हर दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला, पुरुष और बच्चे टहलने और स्वास्थ्य लाभ को लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास के साथ साथ वृक्ष के महत्व पर चर्चा की गई है। इसके बाद महिलाओं ने पौधरोपण कर समाज और देश को एक नई प्रेरणा दी है।
उन्होंने बताया कि इस पार्क के एक हिस्से में जल, जीवन, हरियाली को लेकर पौधे लगाए गए हैं। जिनका संरक्षण भी करते हुए वर्षों से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि योगाभ्यास।
इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने वार्ड पार्षद ने कुमार की इस प्रकार की सोच की सराहना करते हुए लोगों से अपील किया कि जीवन में योगाभ्यास करना उतना ही जरूरी है, जितना कि वृक्ष का होना जरूरी है। कहा कि जबतक पर्यावरण शुद्ध नहीं होगा तो योगासन का प्रभाव हम सभी के जीवन पर उतना असरदार नहीं होगा। इसलिए सभी को कम से कम एक पौधा लगाने के साथ साथ उसका संरक्षण करना भी बेहद जरूरी हो चला है।
144
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *