अंतराष्ट्रीय योग दिवस: जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में हुईं योग गतिविधियाँ

Live News 24x7
2 Min Read
  • पीएसपी सदस्यों ने बीमारियों से बचाव व स्वछता के बारे में लोगों क़ो किया जागरूक  
  • बीपी, शुगर, कैंसर, हृदय जैसे रोगों से बचने के लिए स्वस्थ दिनचर्या जरूरी: डीएम 
मोतिहारी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लोगों क़ो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पीएसपी सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा योग कराया गया एवं बीपी, शुगर, कैंसर, हृदय जैसे गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों एवं बच्चों क़ो भी स्वछता के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की यह बेहतर पहल है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ द्वारा लोगों क़ो समय-समय पर योग के साथ ही फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया और टीबी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि इन केन्द्रों पर 14 तरह की जाँच एवं 110 से अधिक प्रकार की दवाएँ उपलब्ध हैं जिसका लाभ सभी क़ो लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि “हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर” पर सीएचओ द्वारा अच्छी पहल की जा रही है। अब लोग स्वास्थ्य के बारे में जागरुक हो रहे हैं।
जिले भर में आयोजित हुआ कार्यक्रम: 
मोतिहारी के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, एसडीएम श्वेता भारती, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव व अन्य अधिकारियों ने भी छात्रों के साथ योग किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है। इससे तन-मन दोनों तंदरुस्त रहता है। मोतिहारी पीएचसी में स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी के द्वारा, चिरैया प्रखंड के बैद्यनाथपुर में सीएचओ रानी चौरसिया, मधुबनी की सीएचओ वंदना कुमारी, बड़ा जयराम के महेश कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर महिलाओं, पुरुषों, व अन्य क़ो पीएसपी सदस्यों के सहयोग से योगाभ्यास कराया।
139
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *